शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की थी?

1 minute read
शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की थी?

अपने अलग अंदाज, शांति और अपूर्व शिक्षा पद्धति को लेकर पहचान बनाने वाले शांतिनिकेतन ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में एक प्रतिष्ठित स्थान अर्जित किया है। इसकी घोषणा 18 सितम्बर 2023 को सऊदी अरब के रियाद में विश्व धरोहर समिति के 45वे सत्र में की गयी थी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित शांतिनिकेतन, भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। इसी तरह के अन्य रोचक तथ्य हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे। इसके साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की थी?

शांतिनिकेतन की स्थापना किसने की?

शांतिनिकेतन की स्थापना मशहूर कवी रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता महर्षि देवेन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। बाद में 1901 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसका विस्तार किया और आज शांति निकेतन का नाम विश्वभारती है जहां अब ह्यूमैनिटी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, लिबरल आर्ट, संगीत, प्रदर्शन कला, शिक्षा, कृषि विज्ञान और ग्रामीण पुनर्निर्माण सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला में डिग्री कोर्स प्रदान की जाती है। यह विश्वविद्यालय कोलकाता से 180 किमी उत्तर की ओर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है जहाँ लगभग 6000 छात्र पढ़ते हैं।

वैश्विक धरोहर से जुड़े ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*