FIFA Full Form in Hindi : फीफा की फुल फॉर्म क्या है? जानिए इससे जुड़े कुछ फैक्ट्स

1 minute read
FIFA Full Form in Hindi

FIFA Full Form in Hindi “फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन” है। यह मूल रूप से फ्रेंच में है। अंग्रेजी में इसे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल के नाम से जाना जाता है। 

FIFA Full Form in Hindi : फीफा क्या है?

फीफा एक अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) है जो एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर को नियंत्रित, प्रबंधित और बढ़ावा देता है। यह फुटबॉल विश्व कप (फीफा विश्व कप) और फीफा महिला विश्व कप जैसे सभी प्रमुख फुटबॉल टूर्नामेंटों के आयोजन करवाता है। 1930 से यह फीफा विश्व कप का आयोजन कर रहा है और 1991 से यह महिला विश्व कप का आयोजन कर रहा है। 

यह भी पढ़ें – ISRO Full Form in Hindi 

फीफा से जुड़े कुछ फैक्ट्स 

फीफा की स्थापना 21 मई 1904 को हुई थी। बेल्जियम, फ्रांस, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन, स्पेन और स्विट्जरलैंड फीफा के संस्थापक सदस्य थे। इसका लक्ष्य फुटबॉल का निरंतर सुधार है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख में है और यह स्विस कानून द्वारा शासित है।  211 राष्ट्रीय संघ फीफा के सदस्य हैं। 

फीफा, फीफा 1904 के नाम से एक मासिक पत्रिका भी प्रकाशित करता है। यह प्रिंट एडिशन और फ्री ऑनलाइन एडिशन दोनों में उपलब्ध है। मैगज़ीन में 68 पेज शामिल होते हैं जिनमें दुनिया भर से फुटबॉल से संबंधित गहन साक्षात्कार और कहानियां शामिल हैं। सका मुख्य फोकस फीफा की परियोजनाओं और गतिविधियों, घटनाओं, प्रतियोगिताओं और सदस्य संघों पर है। प्रिंट संस्करण फीफा के सभी संघों और सदस्य संघों के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। ऑनलाइन एडिशन FIFA.com पर सभी फुटबॉल फैन के लिए निःशुल्क उपलब्ध है। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग FIFA Full Form in Hindi में आपको फीफा की फुल फाॅर्म क्या है के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*