अल्प का पर्यायवाची शब्द – Alp Ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए अल्प के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

1 minute read
Alp Ka Paryayvachi Shabd

Alp Ka Paryayvachi Shabd  स्वल्प, थोड़ा, किंचित, न्यून, लघु, कम, जरा, तनिक, आंशिक, ईषत, लेश, कतिपय और अप्रचुर होते हैं। यहां हम अल्प के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, अल्प के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्यों में प्रयोग और अ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

अल्प का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां अल्प के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • स्वल्प
  • थोड़ा 
  • किंचित
  • न्यून
  • लघु
  • कम
  • जरा
  • तनिक
  • आंशिक
  • ईषत
  • लेश
  • कतिपय
  • अप्रचुर 

यह भी पढ़ें :

अल्प के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग

अल्प के पर्यायवाची शब्दों का वाक्यों में प्रयोग इस प्रकार हैं:-

1. यह हाथी अभी अल्प आयु का है। 
2. इस रास्ते से मंजिल की दूरी कम हो जाएगी।
3. मोहन को अँधरे में जाने से तनिक भी डर नहीं लगा।
4. उसकी भविष्यवाणी आंशिक रूप से सच साबित हुई।
5. यह रास्ता जरा सा लंबा है।

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

अ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  • अतिथि – मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
  • अश्व –  घोड़ा,आशुविमानक, तुरंग, घोटक, हय, तुरंगम, वाजि, सैंधव, रविपुत्र।
  • अधर्म – पाप ,अनाचार, अनीत, अन्याय, अपकर्म, जुल्म।
  • अचल – अडिग ,अटल ,स्थिर ,दृढ, अविचल।
  • अनुपम – अनोखा, अनूठा, अपूर्व, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल।
  • अमृत – मधु, सुधा, पीयूष ,अमी, सोम ,सुरभोग।
  • अंबा – माता, जननी, मां, जन्मदात्री, प्रसूता।
  • अलंकार – आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
  • अहंकार – दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
  • अंधकार – तम, अँधेरा, तिमिर, कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा।
  • अरण्य – जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
  • अंतरिक्ष – खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
  • अंबर – आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*