बचपन का पर्यायवाची शब्द |Bachpan ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए बचपन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
बचपन का पर्यायवाची शब्द

बचपन के पर्यायवाची शब्द, बचपना, बाल्यावस्था, लड़कपन, बालपन, बाल्यकाल,बच्चापन और बालपन होते हैं। यहां हम बचपन के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,बचपन के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ब वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

बचपन का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां बचपन के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. बचपना
  2. बाल्यावस्था
  3. लड़कपन
  4. बालपन
  5. बाल्यकाल
  6. बच्चापन
  7. बालपन

यह भी पढ़ें :

बचपन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

बचपन के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. बाल्यावस्था से ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेधावी थे।  
  2. कुछ लोगों का बचपना कॉलेज ख़त्म होने के बाद भी नहीं जाता।  
  3. बाल्यावस्था में एक बार नीरज ने एक बार चोरी की थी।  
  4. महात्मा बुद्ध का झुकाव बालपन से ही आध्यात्म की ओर हो गया था।  
  5. भगत सिंह बाल्यकाल से ही बहुत बहादुर थे।  

ब से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ब से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. बादल– पयोधर, मेघ, जलधर, बलाहक, अंबुद, वारिद, पयोद, नीरद, घन, जलद, वारिवाह।
  2.  बंजर– अनुपजाऊ, अनुर्वर, ऊसर।
  3. बालिका– गौरी, कन्या ,बेटी ,कुमारी, किशोरी।
  4. ब्रह्मांड– दुनिया ,जगत, विश्व ,संसार ,जगती।
  5. बगीचा– बाग, उपवन, वाटिका ,उद्यान, निकुंज।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*