Saudagar ka Paryayvachi Shabd : जानिए सौदागर का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए कैसे करें सौदागर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
सौदागर का पर्यायवाची शब्द

व्यापर करने वाले व्यापारी को दूसरे शब्दों में सौदागर बोला जाता है। Saudagar ka Paryayvachi Shabd के रूप में व्यापारी, वणिक, व्यवसायी आदि आम तौर पर उपयोग किए जाते हैं। विद्यार्थियों को भाषा की समझ के साथ-साथ, भाषा में उपयोग होने वाले शब्दों के बारे में भी अवश्य पता होना चाहिए क्योंकि इसी के आधार पर भाषा को आसानी से समझा और सीखा जा सकता है। भाषा में प्रयोग किए जाने वाले शब्दों में ही समानार्थी शब्द / पर्यायवाची शब्द बनते हैं, समानार्थी अथवा पर्यायवाची शब्दों की जानकारी रखने पर आपके पास शब्दों का भंडार होता है। Saudagar ka Paryayvachi Shabd के माध्यम से आपको सौदागर के अन्य पर्यायवाची शब्द तथा उनके वाक्यों में कैसे प्रयोग करें, की विस्तार से जानकारी मिलेगी।

सौदागर का पर्यायवाची शब्द क्या है?

  • सौदागर का पर्यायवाची शब्द – व्यापारी, वणिक, व्यवसायी, धंधेबाज़, बनिया, महाजन, तिजारती, ताजिर आदि होते हैं।

यह भी पढ़ें :

सौदागर के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

Saudagar ka Paryayvachi Shabd का वाक्यों में प्रयोग कुछ इस प्रकार किया जा सकता है;

  1. मैंने सौदागर को नोटों की गड्डी पंहुचा दी है।
  2. व्यापारी ने लोगों के साथ छल किया।
  3. व्यापारी ने महामारी में ऊँचे दाम पर सामान बेचे।
  4. एक सफल व्यवसायी को ईमानदार होना चाहिए।
  5. महाजन को मैंने चावल में कंकड़ मिलाते हुए देखा।

स वर्ण से पर्यायवाची शब्द

Saudagar ka Paryayvachi Shabd और इसका वाक्यों में प्रयोग करने की जानकारी के बाद, विद्यार्थों को स वर्ण से पर्यायवाची शब्द के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। यह जानकारी निम्नलिखित है;

  1. संध्या का पर्यायवाची  निशारंभ, दिवावसान, दिवसावसान, दिनांत, सांयकाल, गोधूलि ।
  2. स्वर्ग का पर्यायवाची  सुरलोक, देवलोक, द्युलोक, नाक ।
  3. स्वर का पर्यायवाची  शब्द, ध्वनि, निनाद, रव, मुखर, नाद, घोष।
  4. सेना का पर्यायवाची  चमू, दल, कटक ।
  5. सहेली का पर्यायवाची  सखी, सहचरी, सजनी, आली, सैरंध्री।
  6. सूर्य का पर्यायवाची – दिनकर, दिवाकर, भास्कर, आदित्य, सविता, अर्क, हरि, रवि, भानु, सहस्रांशु, प्रभाकर, अंशुमाली, दिनेश, मार्तंड, पतंग, पूषा, दिनमणि, अहर्पति, आफताब ।
  7. समुद्र का पर्यायवाची पारावार, पयोधि, नीरधि, वारिधि, उदधि, जलधि, रत्नाकर, सागर, सिंधु, अब्धि, नदीश।
  8. सरस्वती का पर्यायवाची वाक्, वाग्देवी, भारती, वाणी, शारदा, वीणापाणि, हंसवाहिनी, वागीश्वरी।
  9. सुधा का पर्यायवाची – सुरभोग, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक, अमी, देवान्न, देवाहार, आबेहयात, दिव्य पदार्थ, देवभोज्य, अधिकारी अर्ह, पात्र, सुपात्र, निर्जर, मधु, शशिरस, अमृत।
  10. समीर का पर्यायवाची – हवा, पवन, वायु, अनिल, वात, मरुत्, पवमान, बयार, प्रकंपन, समी।
  11. संसार का पर्यायवाची – विश्व, जगत, जग, दुनिया, लोक, जहान, भूमण्डल, भव।
  12. सुन्दर का पर्यायवाची – ललित, कलित, रुचिर, प्यारा, चारु, आकर्षक, सौन्दर्ययुक्त, मंजुल, रम्य, सुंदरता।

अभ्यास के लिए:

प्रश्न: इनमें से कौन सा शब्द सौदागर का पर्यायवाची नहीं है?

  1. व्यापारी
  2. वणिक
  3. व्यवसायी
  4. धनवान

उत्तर: धनवान।

प्रश्न: बनिया किसका पर्यायवाची है?

  1. सौदागर
  2. रवि
  3. धनी
  4. बेरोजगार

उत्तर : सौदागर

प्रश्न: व्यापारी किसका पर्यायवाची है?

  1. सुधा
  2. समीर 
  3. सौदागर
  4. संध्या

उत्तर : सौदागर

संबंधित आर्टिकल

नदी के पर्यायवाची शब्दहिमालय का पर्यायवाची शब्द
कनक का पर्यायवाची शब्दपथ का पर्यायवाची शब्द
कमल का पर्यायवाची शब्दघर का पर्यायवाची शब्द
ख़ुशी का पर्यायवाची शब्दमूर्ख का पर्यायवाची शब्द 
बारिश का पर्यायवाची शब्दजंगल का पर्यायवाची शब्द
जल का पर्यायवाची शब्दगरीब का पर्यायवाची शब्द
बाघ का पर्यायवाची शब्दईश्वर का पर्यायवाची शब्द

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*