Today History in Hindi | 14 July – हवाई द्वीप में शुरू हुई थी विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 14 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1927 में आज ही के दिन हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी। 1914 में 14 जुलाई को ही पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया था।

14 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1850 में आज ही के दिन मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था। 1987 में 14 जुलाई को ही ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ था। Today History in Hindi| 14 July में हम 14 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 14 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1789 में आज ही के दिन फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी।
  • 1798 में 14 जुलाई को ही अमेरिकी कांग्रेस ने राजद्रोह एक्ट को मंजूरी दी थी।
  • 1850 में आज ही के दिन मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन किया था।
  • 1853 में 14 जुलाई को ही न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए थे। 
  • 1861 में आज ही के दिन कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई थी।
  • 1927 में 14 जुलाई को ही हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरुआत हुई थी।
  • 1965 में 14 जुलाई को ही मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की तस्वीरें लीं थीं।
  • 1969 में आज ही के दिन जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर होने से 85 लोगों की जान चली गई थी।
  • 1976 में 14 जुलाई को ही अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया था।
  • 1979 में आज ही के दन अमेरिका ने अपना न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1987 में 14 जुलाई को ही ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ था।
  • 2003 में आज ही के दिन रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
  • 2003 में आज ही के दिन प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।
  • 2007 में 14 जुलाई को ही फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 14 July में आपको 14 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*