23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas) – 1968 में आज ही के दिन मौसम संबंधित देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का हुआ था सफल प्रक्षेपण

1 minute read
23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 23 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas) जानेंगे।

23 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1968 में आज ही के दिन मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण हुआ था। 2000 में 23 दिसंबर के दिन ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में विश्व बैंक ने आज ही के दिन साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर प्रतिबंध लगाया था।
  • 2003 में 23 दिसंबर के दिन ही इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया था।
  • 2000 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया था।
  • 2000 में 23 दिसंबर को ही न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता था।
  • 1976 में आज ही के दिन सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन हुआ था।
  • 1969 में 23 दिसंबर के दिन ही चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया था।
  • 1968 में आज ही के दिन मौसम संबंधित देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1954 में 23 दिसंबर के दिन ही बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया था।
  • 1921 में 23 दिसंबर के दिन ही विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ था।
  • 1914 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची थी।
  • 1894 में 23 दिसंबर के दिन ही रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया था।
  • 1672 में आज ही के दिन खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1954 में आज ही के दिन अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 23 दिसंबर के दिन ही फ्रेंच एथलीट और संगीतकार मिचेलाइन ऑस्टेर्मायर का जन्म हुआ था।
  • 1902 में आज ही के दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था।

23 दिसंबर को हुए निधन

  • 2007 में आज ही के दिन कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन हुआ था।
  • 2004 में 23 दिसंबर के दिन ही भारत के 10वें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन हुआ था।
  • 2000 में आज ही के दिन प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन हुआ था।
  • 1941 में 23 दिसंबर को ही भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन हुआ था।

23 दिसंबर के महत्वपूर्ण अवसर

  • किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)।

यह भी पढ़ें- 22 दिसंबर का इतिहास (22 December Ka Itihas) – 1882 में आज ही के दिन थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से सजाया गया था क्रिसमस ट्री

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 23 दिसंबर का इतिहास (23 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*