5 मई का इतिहास (5 May Ka Itihas) – 1818 में आज ही के दिन जर्मन अर्थशास्त्री और महान विचारक कार्ल मार्क्स का हुआ था जन्म

1 minute read
5 मई का इतिहास (5 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 5 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 5 मई का इतिहास (5 May Ka Itihas) जानेंगे। 

5 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 5 मई के दिन ही नेपोलियन और संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था। 1818 में आज ही के दिन जर्मन अर्थशास्त्री और महान विचारक कार्ल मार्क्स और सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का का जन्म हुआ था। 

5 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1961 में अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलीकॉप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने इस यात्रा को ‘शानदार सैर’ करार दिया।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

5 मई का इतिहास (5 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2021 में आज ही के दिन ममता बनर्जी तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं थी।
  • 2017 में आज ही के दिन इसरो ने दक्षिण एशिया उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया था।
  • 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने संदिग्ध अपराधियों पर किए जाने वाले नार्को अनैलेसिस, ब्रेन मैपिंग अथवा पॉलीग्राफ टेस्ट जैसी जांच को अस्वीकार कर दिया और इसे निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताया था।
  • 2010 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से इसरो द्वारा विकसित नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट को परीक्षण उड़ान पर भेजा गया था। 
  • 2009 में आज ही के दिन पाकिस्तान की स्वात घाटी को तालिबान उग्रवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को देखते हुए इलाके के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया था।
  • 2006 में आज ही के दिन संगीत के जादूगर कहे जाने वाले संगीत निर्देशक नौशाद अली ने दुनिया को अलविदा कहा था।
  • 1980 में आज ही के दिन लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया था। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।
  • 1961 में आज ही के दिन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे थे। 
  • 1821 में आज ही के दिन चर्च के वर्चस्व को ढहाने और यूरोप को विज्ञान व बहुसंस्कृति की ओर मोड़ने वाले नेपोलियन का निधन हुआ था।
  • 1809 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में पेटेंट प्राप्त करने वाली पहली महिला मैरी कीज़ को रेशम और धागे का उपयोग करके घास बुनाई के विचार के लिए पेटेंट प्रदान किया गया।
  • 1762 में आज ही के दिन रूस और प्रशिया के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि हुई थी।
  • 1646 में इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने स्कॉटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1640 में 5 मई के दिन इंग्लैंड के राजा चार्ल्स प्रथम ने संसद भंग की थी।
  • 1260 में आज ही के दिन कुबलई खान मंगोल सम्राट बना था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

5 मई का इतिहास (5 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1970 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म हुआ था।
  • 1937 में 5 मई के दिन ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म हुआ था। 
  • 1935 में आज ही के दिन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म हुआ था।
  • 1929 में 5 मई के दिन ही भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म हुआ था। 
  • 1916 में आज ही के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह जन्म हुआ था।
  • 1888 में 5 मई के दिन ही महान क्रांतिकारी त्रैलोक्यनाथ चक्रवर्ती का जन्म हुआ था।
  • 1818 में आज ही के दिन प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ था।

5 मई को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन हुआ था।
  • 2008 में 5 मई के दिन ही डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन हुआ था।
  • 2006 में आज ही के दिन प्रसिद्ध फिल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन हुआ था।
  • 1961 में 5 मई के दिन ही हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन हुआ था।
  • 1821 में आज ही के दिन फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास
3 मई का इतिहास4 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 5 मई का इतिहास (5 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*