Today History in Hindi | 26 June – संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव किया गया था स्वीकार, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 26 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1945 में 26 जून को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को स्वीकार कर लिया गया था और इसपर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे।

26 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1714 में आज ही के दिन स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 1848 में आज ही के दिन पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया था। Today History in Hindi| 26 June में हम 26 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 26 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1714 में आज ही के दिन स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1838 में 26 जून को ही बंगाली उपन्यासकार बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म हुआ था।
  • 1848 में आज ही के दिन पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया था।
  • 1870 में 26 जून को ही क्रिसमस को संयुक्त राज्य में एक संघीय अवकाश घोषित किया गया था।
  • 1906 में आज ही के दिन पहला ग्रांड प्रिक्स ले मैन्स, फ्रांस में आयोजित किया गया था।
  • 1945 में 26 जून को ही सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1949 में आज ही के दिन बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।
  • 1982 में 26 जून को ही एयर इंडिया का पहला बोईंग विमान ‘गौरीशंकर’ बंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
  • 2000 में आज ही के दिन बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता दी गई थी।
  • 2004 में 26 जून को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया था।
  • 2004 में आज ही के दिन मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन हो गया था।
  • 2013 में आज ही के दिन उत्तराखंड में 1 बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 26 June में आपको 26 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*