3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas) – सिनेमा जगत के लिए खास है यह दिन…आज ही के दिन प्रदर्शित हुई थी पहली फिल्म

1 minute read
3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 3 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas) जानेंगे। 

3 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 3 मई को भारत के सिनेमा जगत से जुड़े दिन के रूप में याद किया जाता है। क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ मुंबई में प्रदर्शित हुई थी।

1764 में आज ही के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया था और 1765 में फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2016 में आज ही के दिन कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ था।
  • 2013 में आज ही के दिन चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला था।
  • 2008 में आज ही के दिन टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला था।
  • 2006 में आज ही के दिन पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर साइन किए थे।
  • 1998 में आज ही के दिन यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया था।
  • 1993 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
  • 1989 में आज ही के दिन देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ हुआ था।
  • 1981 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का निधन हुआ था।
  • 1969 में आज ही के दिन भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ था।
  • 1965 में आज ही के दिन कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।
  • 1961 में आज ही के दिन कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने थे।
  • 1913 में आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन हुआ था।
  • 1845 में आज ही के दिन चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1,600 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1764 में 3 मई के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया था।
  • 1660 में आज ही के दिन स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1977 में आज ही के दिन गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्जाखानी का जन्म हुआ था।
  • 1955 में 3 मई के दिन ही झारखंड के छठे मुख्यमंत्री रघुवर दास का जन्म हुआ था।
  • 1955 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म हुआ था।
  • 1951 में 3 मई के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म हुआ था।
  • 1930 में आज ही के दिन राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1898 में 23 मई के दिन ही इजराइल की चौथी प्रधानमन्त्री गोल्डा मायर का जन्म हुआ था।
  • 1896 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रवादी और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ था।

3 मई को हुए निधन

  • 2006 में आज ही के दिन भारत के राजनीतिज्ञ प्रमोद महाजन का निधन हुआ था।
  • 2005 में 3 मई के दिन ही भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन हुआ था।
  • 1981 में आज ही के दिन भारतीय अभीनेत्री नर्गिस का निधन हुआ था।
  • 1969 में 3 मई के दिन ही भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मई का इतिहास2 मई का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 3 मई का इतिहास (3 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*