14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas) – 1988 में आज ही के दिन पहली बार मनाया गया था गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’

1 minute read
14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas)

देश और दुनिया में 14 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas) जानेंगे। 

14 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था। 1931 में आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का मुंबई में प्रदर्शन हुआ था। 1998 में 14 मार्च के दिन ही सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं। 1999 में 14 मार्च को ही स्पेन के कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2004 में आज ही के दिन चीन में निजी संपत्ति को क़ानूनी मान्यता देने के लिए संविधान में संशोधन हुआ था।
  • 1999 में 14 मार्च के दिन ही स्पेन के कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने थे।
  • 1998 में आज ही के दिन सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी थीं।
  • 1993 में 14 मार्च के दिन ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिए खेलते हुए दो शतक बनाए थे।
  • 1988 में आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था।
  • 1976 में 14 मार्च के दिन ही अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1965 में आज ही के दिन इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी थी।
  • 1955 में 14 मार्च के दिन ही राजकुमार महेंद्रनेपाल के राजा बने थे।
  • 1931 में आज ही के दिन भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का मुंबई में प्रदर्शन हुआ था।
  • 1914 में 14 मार्च के दिन ही तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर साइन किए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1965 में आज ही के दिन बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान का जन्‍म हुआ था।
  • 1913 में 14 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का जन्म हुआ था।
  • 1879 में आज ही के दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ हुआ था।
  • 1833 में 14 मार्च के दिन ही पहली महिला डेंटिस्ट हॉब्स टेलर का जन्म हुआ था।

14 मार्च को हुए निधन

  • 2018 में आज ही के दिन विश्व प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का निधन हुआ था।
  • 2010 में 14 मार्च के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का निधन हुआ था।
  • 1963 में आज ही के दिन भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का निधन हुआ था।
  • 1883 में 14 मार्च के दिन ही एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता कार्ल मार्क्स का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 मार्च का इतिहास2 मार्च का इतिहास
3 मार्च का इतिहास4 मार्च का इतिहास
5 मार्च का इतिहास6 मार्च का इतिहास
7 मार्च का इतिहास8 मार्च का इतिहास
9 मार्च का इतिहास10 मार्च का इतिहास
11 मार्च का इतिहास12 मार्च का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 14 मार्च का इतिहास (14 March Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*