1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas) – आज ही के दिन हुई थी ‘मजदूर दिवस’ मनाने की शुरुआत, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas)

देश और दुनिया में 1 मई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas) जानेंगे। 

1 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1 मई को मजदूर दिवस मनाने से लेकर अन्य कई बड़ी घटनाएं इस दिन का इतिहास समेटे हैं। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 132 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया, इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। 

1 मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की थी और इसके बाद से ही मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत में 1923 में मई दिवस मनाने की शुरुआत में चेन्नई में हुई। 1 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1897 में स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। 

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2011 में आज ही के दिन अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि हुई थी।
  • 2009 में आज ही के दिन स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।
  • 1972 में आज ही के दिन देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण हुआ था।
  • 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य आज ही के दिन बने थे। 
  • 1956 में जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई थी।
  • 1923 में भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  • 1914 में कार निर्माता फोर्ड पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए 8 घंटे काम करने का नियम लागू किया था।
  • 1908 में आज ही के दिन प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी थी।
  • 1897 में आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।
  • 1886 में आज ही के दिन अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल और मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1988 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1987 में आज ही के दिन इज़राइली टेनिस खिलाड़ी शहर पीर का जन्म हुआ था।
  • 1960 में 1 मई के दिन ही भारत के समकालीन कवि एवं लेखक जगदीश व्योम का जन्म हुआ था।
  • 1951 में आज ही के दिन समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक रमेश भाई का जन्म हुआ था।
  • 1927 में 1 मई के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म हुआ था।

1 मई को हुए निधन

  • 2008 में 1 मई के दिन ही प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन हुआ था।
  • 2004 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे राम प्रकाश गुप्ता का निधन हुआ था।
  • 1888 में 1 मई के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 1 मई का इतिहास (1 May Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*