20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read
20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

क्या आप जानते हैं, कि 20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है? अगर नहीं, तो यह लेख आपके लिए है, क्योंकि आज हम 20 फरवरी को मनाये जाने वाले दिवस पर चर्चा करेंगे। बता दें कि तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में आईये जानते हैं कि 20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाते हैं?

20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है?

हर साल 20 फरवरी को विश्वभर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है न्याय को बढ़ावा देना, जिसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी जैसे मुद्दे शामिल हैं। यह दिन दुनियाभर में सामाजिक न्याय के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस का इतिहास क्या है?

1995 में कोपेनहेगन, डेनमार्क में विश्व सामाजिक विकास के लिए विश्व शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन का परिणाम कोपेनहेगन घोषणा के रूप में सामने आया। वहीं इसके 10 साल बाद, संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने फरवरी 2005 में न्यूयॉर्क में कोपेनहेगन की घोषणा की समीक्षा की। ऐसे में 26 नवंबर 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की कि हर साल 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी के साथ 2009 में पहली बार विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। तब से लेकर हर साल 20 फरवरी को दुनियाभर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल

1 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?2 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 20 फरवरी को कौन सा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*