राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में समाज का मार्गदर्शन करेंगे!

1 minute read
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन

भारत एक ऐसा देश रहा है जिसने अपने नागरिकों में कभी भेदभाव नहीं किया। भारत की सनातन संस्कृति ने लिंग के आधार पर किसी के अधिकारों का हनन नहीं किया। भारत में प्राचीन काल से ही कई ऐसी महिलाएं हुई हैं जिन्होंने वेदों का पठन करके समाज का कल्याण किया, शास्त्र और शस्त्र विद्या दोनों का ज्ञान पाकर मातृभूमि भारत की रक्षा की। एक लंबे गुलामी कालखंड को देखने के बाद भी आज़ाद भारत में हर प्रकार का भेदभाव टूटा और 24 जनवरी 1966 को भारतीय समाज ने पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप इंदिरा गांधी को चुना, इसी दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस लेख में आपके लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन दिए गए हैं, जिन्हें पढ़कर आप नारी शक्ति को नमन कर पाएंगे।

टॉप 10 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन

टॉप 10 राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन निम्नलिखित हैं, जिनके माध्यम से आप बालिकाओं के अधिकारों के लिए समाज को संगठित कर सकते हैं;

समाज को सशक्त बनाएं, बालिकाओं के हक़ की आवाज़ उठाएं।

नारी के सशक्त होने से ही भारत विश्वगुरु बनेगा, नारी सशक्तिकरण से ही विश्व खुशहाल रहेगा।

बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना सीख लो, उठो-चलो जग के दुखों को जीत लो।

बालिकाओं के प्रयासों से एक स्वर्णिम युग आएगा, भारत की नारी शक्ति का लोहा जग में माना जाएगा।

बालिकाओं के तप-त्याग से समाज का कल्याण होगा, इसी तरह एक नए भारत का निर्माण होगा।

संसार नतमस्तक है बालिकाओं के सम्मान में, खुले मन से दें दर्जा बेटियों को अपने हिंदुस्तान में।

राष्ट्रीय बालिका दिवस है प्रतीक समान अधिकार का, यही सही समय है सभ्यताओं के विस्तार का।

बेटियों ने किए फ़तेह ज़िंदगी के हर मैदान को, बेटियों ने बढ़ाया है समाज के सम्मान को।

बेटियों का दृढ़ निश्चय ही, जीत का संकल्प होता है।

भारत राष्ट्र को समृद्ध बनाने में बेटियों की भागीदारी जरूरी है, बेटियों के हक़ के लिए मांग उठाने में भला किसकी मजबूरी है।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी

विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारे

विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारे, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की महत्वता बताने के साथ-साथ, बालिकाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने का काम करेंगे। विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन कुछ इस प्रकार हैं-

राष्ट्रीय बालिका दिवस बदलते भारत की तस्वीर है, नारी सशक्तिकरण तो जैसे खुशियों का प्रतीक है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का अवसर, छात्र शक्ति को संगठित करे, ना छोड़े अब कोई कसर।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक साथ आओ, बेटियों को मौका देकर भारत को सशक्त बनाओ।

राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, ज्ञान के आँगन में भूल से भी अज्ञानी ना बनें।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागो रे भारतवासी, नारी को शिक्षित होने दे भारतवासी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर देश का सम्मान बढ़े, अब हर बालक-बालिका समान रूप से पढ़े।

मौन नहीं रहना चाहिए बालिकाओं के अधिकारों पर, गर्व करना चाहिए हमें भारत के संस्कारों पर।

भारत की तस्वीर बदल डालेंगे, राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम मिलकर इतिहास रच डालेंगे।

भारत के हर व्यक्ति के स्वतंत्र अधिकार हो, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नारी शक्ति का हर कहीं सम्मान हो।

बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करेंगे, राष्ट्रहित में होकर समर्पित निज जीवन सफल करेंगे।

यह भी पढ़ें – बालिका दिवस पर कविता

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारे

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन समाज को जागरूक करने का काम करेंगे, जिसके लिए इस पोस्ट में आपको राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारे पढ़ने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारे निम्नलिखित हैं-

राष्ट्रीय बालिका दिवस के इतिहास को पढ़ो, निज अधिकारों की लड़ाई मिलकर लड़ो।

हो भारतीयों में शेष मनभेद कैसा, बेटियों की विजय का हो सदा संकेत ऐसा।

नारी शक्ति से प्रेरित होकर संघर्षों में जीने की सीख लें, नारी का सम्मान करें और लोगों के दिलों को जीत लें।

जिस राष्ट्र नारी का सम्मान नहीं, क्रोधित रहते हैं भगवान वहीं।

विश्वगुरु बनने का है केवल एक ही मंत्र, नारी के नेतृत्व से मजबूत हो लोकतंत्र।

भारत की उन्नति में नारी शक्ति का भी योगदान है, बालिकाओं को अधिकार देता अपना देश भारत महान है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी की भूमिका को समझो तुम, संघर्ष में जीती नारी के साहस को और नहीं अब परखो तुम।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वतंत्र विचारों को अपनाएं, मानवता का धर्म जान जीवन को सफल बनाएं।

नारी शक्ति को जानने वाले, करते है सम्मान सदा नारी के देवीय रूप को मानने वाले।

बेटियों को बराबरी का हक़ दें, उन्हें सपने पूरे करने का आओ एक मकसद दें।

यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कविता

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आधारित महान हस्तियों द्वारा दिए गए नारे

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन के इस ब्लॉग में आपको राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आधारित महान हस्तियों द्वारा दिए गए नारे पढ़ने को मिल जायेंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

“लड़कियों को शिक्षित करना, देश को शिक्षित करना है।” -महात्मा गांधी

“लड़कियां हमारे भविष्य की धुरी हैं। उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना हमारा कर्तव्य है।” -सुभाष चंद्र बोस

“लड़कियों को समान अवसर और अधिकार दिए जाने चाहिए। उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।” -लाल बहादुर शास्त्री

“लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण, एक विकसित और समृद्ध समाज का आधार है।” -भगत सिंह

“लड़कियां हमारे देश की शान हैं। उन्हें सम्मान और प्यार दिया जाना चाहिए।” -जवाहरलाल नेहरू

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध

बालिका शिक्षा पर स्लोगन

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर यहाँ आपके लिए बालिका शिक्षा पर स्लोगन भी दिए गए हैं, जो शिक्षित समाज के संकल्प के साथ समाज को जागरूक करने में मुख्य भूमिका निभाएंगे। बालिका शिक्षा पर स्लोगन निम्नलिखित हैं –

बेटी पड़ेगी, आगे बढ़ेगी।

बेटियों को पढ़ाओ, समाज को जगाओ।

शिक्षा है हर बेटी का अधिकार, बेटियों के हक़ के लिए एक हो अब संसार।

बेटियों को पड़ने दो, इनके सपनों को पंख देकर आज इन्हें तुम उड़ने दो।

बेटी को शिक्षित करके ही, सुनहरा अपना भविष्य होगा।

शिक्षा की शक्ति अपनाकर, हर बेटी आज नई उड़ान भरेगी।

बालिका दिवस पर यही संकल्प लेंगे, बेटियों को अपनी हम शिक्षित करेंगे।

बेटियों के हाथों में कलम, हमारी उपलब्धियों की नई इबारत लिखेगी।

बेटियों को पढ़ाकर हम इंकलाब लाएंगे, भारत की हर बेटी को हम स्वाभिमानी बनाएँगे।

बेटियों को मिले शिक्षा का अधिकार, शिक्षित बेटी का हो जग में हर कहीं सत्कार।

यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर शायरी

FAQs

राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है?

राष्ट्रीय बालिका दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन उन्हें भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना गया था।

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम क्या थी?

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” थी।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?

हर वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस जाता है।

बालिका शिक्षा के लिए प्रेरणादायक स्लोगन क्या हो सकते हैं?

बालिका शिक्षा के लिए प्रेरणादायक स्लोगन निम्नलिखित हैं-

“शिक्षा है हर बेटी का अधिकार, इसे न छीनें परिवार।”
“बेटी पढ़ेगी, देश बढ़ेगा।”
“शिक्षित बेटी, सशक्त समाज।”

स्लोगन प्रतियोगिता में कैसे जीत सकते हैं?

स्लोगन प्रतियोगिता में जीतने के लिए आप विषय पर गहराई से सोचें, रचनात्मकता और सरलता का मिश्रण करें, सकारात्मक और प्रेरणादायक शब्दों का चयन करें, स्लोगन को यादगार बनाने के लिए तुकांत शैली का उपयोग करें।

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय बालिका दिवस का उद्देश्य बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में उनके प्रति भेदभाव को खत्म करना, और शिक्षा, स्वास्थ्य और अवसरों में समानता सुनिश्चित करना है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं?

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थानों में जागरूकता रैलियां, भाषण प्रतियोगिताएं, निबंध लेखन, और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन कैसे लिखें?

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखें:

संदेश स्पष्ट और प्रेरणादायक हो।
सरल और संक्षिप्त भाषा का उपयोग करें।
बेटी के अधिकार, शिक्षा, और समानता पर जोर दें।

संबंधित आर्टिकल

Slogan on Pollution in HindiWorld Literacy Day Slogan in Hindi
Independence Day Slogan in HindiShaheed Diwas History in Hindi

आशा है कि इस लेख में दिए गए राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्लोगन आपको पसंद आए होंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*