येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई क्यों करनी चाहिए?

2 minute read
413 views
येल विश्वविद्यालय

दुनिया की सबसे प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी, येल यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका में हायर एजुकेशन के लिए तीसरी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। येल यूनिवर्सिटी नौ कोलोनियल कॉलेज में शामिल है, जो अमेरिका की आजादी की घोषणा से पहले बनाए गए थे। येल विश्वविद्यालय आर्ट्स और साइंस के अपने लगभग 2000 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध है। क़्वालिटी एजुकेशन के लिए प्रसिद्ध येल यूनिवर्सिटी के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह ब्लॉग पूरा जरूर पढ़ें।  

यूनिवर्सिटी  Yale University
स्थापना  1701, न्यू हैवन,अमेरिका
ग्लोबल क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 #14
अंतर्राष्ट्रीय छात्र दर 20%
एंडोमेंट्स वैल्यू USD 25.4 बिलियन (INR 1.90 लाख करोड़)
स्वीकृति दर  6.3%
अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी लगभग 9,996
स्कॉलरशिप  -येल छात्रवृत्ति (सभी बैचलर कार्यक्रम)
-हैरी और निशा अरोड़ा ’04 एमबीए स्कॉलरशिप
-शन्ना और एरिक बास ’05 एमबीए छात्रवृत्ति
-जोसेफ राइट अलसॉप (पीएच.बी. 1898)
-मेमोरियल स्कॉलरशिप

येल यूनिवर्सिटी

येल विश्वविद्यालय न्यू हैवन, कनेक्टिकट में एक प्राइवेट आइवी लीग रिसर्च यूनिवर्सिटी है, जिसकी स्थापना 1701 में कॉलेजिएट स्कूल के रूप में हुई थी। इसे लिंगविस्टिक, इंजीनियरिंग, आधुनिक भाषा, केमिस्ट्री, साहित्य, कम्युनिकेशन मीडिया स्टडीज, साइकोलॉजी और मैथेमेटिक्स के लिए प्रमुख 10 विश्वविद्यालयों में स्थान दिया गया है। समाजशास्त्र  का अध्यन सर्वप्रथम येल विश्वविद्यालय में सन् 1836 में शुरू हुआ। इसमें 65 से ज्यादा विभाग हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के कोर्सेज उपलब्ध है। येल यूनिवर्सिटी में 3,600 फैकल्टी और 11,000 छात्र हैं।

1836 में येल साहित्यिक पत्रिका (Yale Literary magazine) की शुरुआत की गई, जिसे देश में सबसे पुराने साहित्यिक समीक्षा के रूप में माना जाता है। इसके साथ ही 1861 में, येल डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Doctor of Philosophy) की डिग्री  प्रदान करने वाली अमेरिका की पहली युनिवर्सिटी बन गई। युनिवर्सिटी में वर्तमान में चौदह घटक (constituent) स्कूल मौजूद है, जिसमें 1 अंडर ग्रेजुएट लिबरल आर्ट्स कॉलेज, 1 ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस और 12 व्यावसायिक स्कूल शामिल है। अमेरीका के पांच राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन, जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश, विलियम हॉवर्ड टैफ्ट और गेराल्ड फोर्ड और 19 यूएस सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश येल यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रहें हैं। 

येल यूनिवर्सिटी को क्यों चुनें?

येल यूनिवर्सिटी को चुनने के कुछ कारण नीचे बताए गए हैं-

Source: Osprey Imaging
  • शिक्षा प्रणालीयेल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने वाले छात्रों को एक सामान्य शिक्षा प्रणाली को फॉलो करना होता है, जो छात्रों को एक प्रमुख विषय लेने से पहले सभी विषयों के बारे जानकारी प्राप्त करने की अनुमति देता है। 
  • रिसर्च सुविधायेल यूनिवर्सिटी कई प्रसिद्ध रिसर्च सेंटर, प्रयोगशालाओं और संस्थान का घर है, जहाँ छात्र कला, मानविकी (Humanities), सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा, स्वास्थ्य विज्ञान, विज्ञान और इंजीनियरिंग  के कई अलग-अलग विषयों पर अपनी रिसर्च कर सकते हैं।
  • स्कॉलरशिपआर्थिक रूप से कमजोर छात्रों का भी येल विश्वविद्यालय में विशेष ध्यान रखा जाता है। छात्रों के लिए कई प्रकार के छात्रवृत्ति प्रोग्राम चलाए जाते हैं। ताकि वे येल विश्वविद्यालय में पढ़ने के अपने सपने को पूरा कर सकें।  
  • टॉप यूनिवर्सिटी येल यूनिवर्सिटी अमेरिका की तीसरी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2022 ने इसे 14वां स्थान प्रदान किया है, वहीं टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 के आकड़ों के अनुसार यह 9वें स्थान पर आती है।

येल यूनिवर्सिटी रैंकिंग 

अलग-अलग स्रोत के अनुसार रैंकिंग नीचे दी गई है:

स्रोत रैंकिंग
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 #18
टाइम्स हायर एजुकेशन 2022 #09
नेशनल यूनिवर्सिटी रैंकिंग यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट 2022 #05
ग्लोबल यूनिवर्सिटी- यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट 2022 #12
यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2022 #11

स्वीकृति दर

येल यूनिवर्सिटी की 2022 की स्वीकृति दर 6.3% है। यूनिवर्सिटी में अब तक लगभग 35,306 छात्रों ने आवदेन किया है, जिनमें से 2,229 छात्रों की एप्लीकेशन को स्वीकार किया गया है। पिछले वर्ष (2021 से 2022) की तुलना में कुल आवेदन 32,900 से बढ़कर 35,306 हो गए हैं।

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

येल यूनिवर्सिटी डेडलाइन 

येल यूनिवर्सिटीमें एडमिशन लेने के लिए आपको उसकी डेडलाइन पता होनी चाहिए। नीचे कोर्सेज की डेडलाइन बताई गई है:

कोर्सेज  डेडलाइन
MSc Computer Science 2 जनवरी 2022
MBA 5 जनवरी 2022
MA in Statistics and Data Science 15 दिसम्बर 2021
Masters in Design 5 जनवरी  2022
MS in Biomedical Engineering 15 दिसम्बर 2021
MS in Applied Physics 15 दिसम्बर 2021
MS in Astronomy 15 दिसम्बर 2021
BS in Computer Science 2 जनवरी  2022
BS in Mechanical Engineering 2 जनवरी  2022
येल यूनिवर्सिटी
Source: Pinterest

येल यूनिवर्सिटी में कोर्सेज और फीस स्ट्रक्चर 

येल विश्वविद्यालय में यूजी/पीजी/इंजीनियरिंग/एमआईएम/एमबीए आदि में कुल मिलकर लगभग 198 कोर्सेज उपलब्ध हैं। येल विश्वविद्यालय में कुछ टॉप कोर्सेज के अनुसार उनकी फीस की जानकारी नीचे दी गई है:

कोर्सेज  समयावधि  सालाना फीस (USD)
BBA 4 साल 56,050 (₹ 44.2 लाख)
MS 11 – 36 महीने 41,553-52,994 (₹ 31.2-39.9 लाख)
MBA 1 – 2 साल 45,292-94,833 (₹ 34.1-71.4 लाख)
BE/BTech 4 साल 56,580- 58,706 (₹ 42.6-44.2 लाख)
MFA 2 – 3 साल 41,553- 64,196 (₹ 31.2-48.2 लाख)
MIM 0.7 – 3 साल 45,292- 75,175 (₹ 34.1-56.6 लाख)
BSc 4 साल 56,580- 58,706 (₹ 42.6-44.2 लाख)
MA 1 – 3 साल 13,812- 48,346 (₹ 10.4-36.4 लाख)
MArch 2 – 4 साल 45,292- 52,994 (₹ 34.1-39.9 लाख)
अन्य कोर्सेज  1 – 6 साल 16,780- 77381 (₹ 12.6-58.1 लाख)

आप AI Course Finder की मदद से अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं।

अमेरिका में रहने की लागत

अमेरिका में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-

खर्चों के प्रकार राशि (USD/सालाना)
ट्यूशन फीस 28,000-55,000 (INR 20.65-40.55 लाख)
एकोमोडेशन और इंटरनेट 6,000-14,000 (INR 4.42-10.32 लाख)
बुक्स और स्टेशनरी 500-800 (INR 36,000-58,000)
फूड और आउटिंग  2,500 (INR 1.84 लाख) 
सीजनल कपड़े  500 (INR 36,000) 
अन्य खर्चे 1,000 (INR 73,000)
मेडिकल खर्चे 400 (INR 29,000) 

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

येल यूनिवर्सिटी के लिए योग्यता 

येल यूनिवर्सिटी में कोर्सेज के अनुसार योग्यता नीचे दी गई है: 

  • बैचलर डिग्री प्रोग्राम के लिए छात्रों को 12th में कम से कम 50%-60% अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • अगर आप मास्टर्स के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको चार वर्ष की बैचलर डिग्री को पास करना ज़रूरी है।
  • अगर आप पी.एच.डी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित कोर्सेज में मास्टर डिग्री को पास करना ज़रूरी है।
  • एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर अंग्रेज़ी भाषा में होना आवश्यक है। 
  • येल विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री में एडमिशन लेने के लिए आपके पास एक अच्छा GMAT/GRE स्कोर होना चाहिए।

नीचे कोर्सेज के अनुसार योग्यता दी गई है:

कोर्सेज परीक्षाएं
BBA IELTS: 7 या ऊपर
MS -GRE: स्वीकार्य
-IELTS: 7 या ऊपर
-TOEFL: 100 या ऊपर
MBA -GMAT: स्वीकार्य
-GRE: स्वीकार्य
-IELTS: स्वीकार्य
BE/BTech -SAT: स्वीकार्य
-IELTS: 7 या ऊपर
-TOEFL: 100 या ऊपर
MFA TOEFL: 100 या ऊपर
MIM -GRE: स्वीकार्य
-IELTS: 7 या ऊपर
-TOEFL: 100 या ऊपर
BSc -SAT: स्वीकार्य
-IELTS: 7 या ऊपर
-TOEFL: 100 या ऊपर
MA -GRE: 308 या ऊपर
-IELTS: 7 या ऊपर
-TOEFL: 80-105
M Arch TOEFL: 100 या ऊपर
अन्य कोर्सेज  -IELTS: 7 या ऊपर
-TOEFL: 86-100
-SAT: स्वीकार्य

क्या आपको IELTS या TOEFL की तैयारी में दिक्कत आ रही है? तो आज ही Leverage Live पर register करें और अच्छे score प्राप्त करें।

येल यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन प्रक्रिया

येल विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है:

  • येल विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे। 
  • यूजर आईडी से साइन इन करें और कोर्स चुनें जिसे आप चुनना चाहते हैं। 
  • अगली स्टेप में अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।  
  • शैक्षणिक योग्यता के साथ IELTS, TOEFL, प्रवेश परीक्षा स्कोर, SOP, LOR, की जानकारी भरें। 
  • पिछले सालों की नौकरी की जानकारी भरें। 
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर संपर्क करें

आवश्यक दस्तावेज  

येल विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने आवश्यक है:

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

येल विश्वविद्यालय
Source: Pinterest

येल यूनिवर्सिटी में छात्रवृतियाँ 

येल विश्वविद्यालय उन छात्रों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाता है, जो आर्थिक समस्या के कारण येल विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से चूक जाते हैं। नीचे कुछ छात्रवृत्ति की सूची दी गई है, जिनके लिए छात्र अप्लाई कर सकते हैं।  

छात्रवृत्ति प्रोग्राम  राशि (USD)
येल छात्रवृत्ति सभी अंडर ग्रेजुएट कार्यक्रम 70,206 (₹52.82 लाख)
हैरी और निशा अरोड़ा ’04 एमबीए स्कॉलरशिप बिज़नेस 
शन्ना और एरिक बास ’05 एमबीए छात्रवृत्ति बिज़नेस 
जोसेफ राइट अलसॉप (पीएच.बी. 1898) मेमोरियल स्कॉलरशिप बिज़नेस 
ग्लोबल स्टडी अवार्ड बिज़नेस  13,255 (₹9.66 लाख)
ज्ञानधन स्कॉलरशिप बिज़नेस  (₹1 लाख)
क्यूएस अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप बिज़नेस  10,000 (₹7.55 लाख)

प्लेसमेंट्स

येल विश्वविद्यालय से पढ़कर छात्र नीचे दी गई इंडस्ट्रीज में जॉब करते हैं-

इंडस्ट्री  औसत सालाना सैलरी (USD)
कंसल्टिंग 1.65-1.67 (INR 1.23-1.25 करोड़)
फाइनेंस: इन्वेस्टमेंट बैंकिंग 1.50-1.52 (INR 1.12-1.14 करोड़)
टेक्नोलॉजी 1.40-1.42 (INR 1.05-1.06 करोड़)
रिटेल: ई-कॉमर्स 1.30-1.32 (INR 97.50-1 करोड़)
कंज्यूमर पैक्ड गुड्स 1.20-1.22 (INR 90-91.50 लाख)
मीडिया/एंटरटेनमेंट 1.20-1.22 (INR 90-91.50 लाख)

उल्लेखनीय पूर्व छात्र

येल विश्वविद्यालय के कुछ लोकप्रिय उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:

उल्लेखनीय पूर्व छात्र प्रोफेशन
जोडी फोस्टर अमेरिकी अभिनेत्री
एडवर्ड नॉर्टन अमेरिकी अभिनेता
क्लेरेंस थॉमस अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एसोसिएट जस्टिस
एंडरसन कूपर अमेरिकी पत्रकार
जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश अमेरिका के 41 वें राष्ट्रपति
बिल क्लिंटन अमेरिका के 42 वें राष्ट्रपति
जेनिफर कोनेली अमेरिकी अभिनेत्री
बेन कार्सन अमेरिकी राजनेता
डिक चेनी अमेरिका के 46 वें उपराष्ट्रपति
इंद्रा नूई PepsiCo. की पूर्व CEO

FAQs

येल विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई थी?

येल विश्वविद्यालय की स्थापना सन् 1704 में न्यू हैवन में हुई थी।

येल विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर कितनी है?

येल विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर 6.3% है। 

येल विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौनसे हैं?

येल विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:
1. सभी ऑफिसियल अकेडमिक ट्रांसक्रिप्टस और ग्रेड कार्ड
2. पासपोर्ट साइज फोटो
3. पासपोर्ट फोटोकॉपी
4. वीजा
5. अपडेट किया गया रिज्यूमे (professional resume)
6. अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
7. सिफारिश पत्र या LOR
8. स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस (Statement of Purpose)

यदि आप भी संयुक्त राज्य अमेरिका की तीसरी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी, येल यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert