जानिए कैम्ब्रिज बोर्ड के बारे में सब कुछ

1 minute read

एक बच्चे की अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सही शिक्षा बोर्ड का चयन महत्वपूर्ण है। यदि आप भविष्य में विदेश में पढ़ने या काम करने की योजना बना रहे हैं, तो कैम्ब्रिज बोर्ड आपके लिए एक उपयुक्त विकल्प है। Cambridge Board जिसे कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन के नाम से भी जाना जाता है, छात्रों को विविध और अद्वितीय शैक्षिक अनुभव प्रदान करता हैं। आइए इस ब्लॉग के माध्यम से Cambridge Board क्या है और आपके भविष्य में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैम्ब्रिज बोर्ड क्या है?

कैम्ब्रिज बोर्ड, अनौपचारिक रूप से कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन या केवल कैम्ब्रिज के रूप में जाना जाता है। यह सबसे पहले, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एग्ज़ामिनेशन (CIE) के रूप में जाना जाता था। यह कैम्ब्रिज असेसमेंट का एक हिस्सा है। कैम्ब्रिज असेसमेंट एक अंतरराष्ट्रीय परीक्षा समूह है जो 170 से अधिक देशों में 8 मिलियन से अधिक शिक्षार्थियों के लिए मूल्यांकन तैयार करता है। 

Cambridge Board, 160 से अधिक देशों में 10,000 स्कूलों को परीक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय योग्यता प्रदान करता है। यह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक गैर-लाभकारी और गैर-शिक्षण विभाग के रूप में है। दुनिया भर में मान्यता प्राप्त, कैम्ब्रिज बोर्ड का सिलेबस 5-19 वर्ष की आयु के छात्रों की श्रेणी को शिक्षा प्रदान करता है। यह स्कूलों को अपने देश के लोकाचार, संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला से अपने कोर्सेज को डिजाइन करने का विकल्प प्रदान करता है। 

कैम्ब्रिज बोर्ड में शिक्षा का स्तर

Cambridge Board द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रदान की गई योग्यताओं को विश्वविद्यालयों, अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ दुनिया भर के नियोक्ताओं द्वारा मान्यता दी जाती है। करिक्यूलम  को चार स्तरों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्राइमरी स्तर 5-11 वर्ष के छात्रों, लोअर सेकंडरी 11-14 वर्ष के छात्रों, अपर सेकंडरी 14-16 वर्ष के छात्रों और एडवांस्ड लेवल (प्री-यूनिवर्सिटी) 16-19 वर्ष के छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। इन स्तरों को नीचे विस्तार से समझाया गया है-

प्राइमरी और लोअर सेकेंडरी लेवल

इस स्तर पर कैम्ब्रिज बोर्ड का करिक्यूलम 5-11 वर्ष के छात्रों को गणित, अंग्रेजी और विज्ञान पर विशेष ध्यान देने के साथ 10 विषयों में कौशल और विशेष ज्ञान प्रदान करता है। कई कैम्ब्रिज बोर्ड स्कूल शिक्षार्थियों के प्रदर्शन का आकलन करने और छात्रों के पैरेंट्स को प्रोग्रेस की रिपोर्ट करने के लिए कैम्ब्रिज प्राइमरी लेवल टेस्ट संरचना का उपयोग करते हैं।

अपर सेकेंडरी लेवल

अपर सेकेंडरी, कैम्ब्रिज बोर्ड को 2 भागों में बांटा गया है, IGCSE और कैम्ब्रिज O लेवल। आइए उन्हें यहां विस्तार से समझते हैं-

इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (IGCSE)

इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या IGCSE एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड है जिसे विभिन्न राष्ट्रीयताओं के छात्रों द्वारा चुना जाता है। आमतौर पर, जो छात्र इंग्लैंड में पढ़ना चाहते हैं या इंग्लैंड के निवासी हैं, वे इसे चुनते हैं। IGCSE बोर्ड का करिक्यूलम इंग्लैंड में GCSE के साथ डिज़ाइन किया गया है ताकि 14-16 वर्ष की आयु के छात्रों को ज्ञान प्रदान किया जा सके। छात्रों को भी विषयों की एक वाइड रेंज के बीच एक विकल्प चुनने की पेशकश की जाती है।

प्रमुख विशेषताऐं-

  • यह कैम्ब्रिज बोर्ड उन छात्रों की एक विस्तृत कैटेगरी के लिए है, जिनके पास कुछ विशिष्ट विषयों के लिए कोर या विस्तारित पेपर चुनने का विकल्प है।
  • उनके अकादमिक प्रदर्शन को A* से G ग्रेड के बीच वर्गीकृत किया गया है।
  • छात्रों को कोर करिक्यूलम में C से G तक के ग्रेड लाना अनिवार्य होता है, लेकिन जो छात्र विस्तारित करिक्यूलम का विकल्प चुनते हैं, उन्हें A* से E के बीच ग्रेड प्राप्त करना होता है। 
  • शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया जाता है जो छात्रों को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एएस और ए-लेवल के लिए तैयार करते हुए रोजगार के अवसरों की ओर ले जाता है। 
  • कैम्ब्रिज बोर्ड शिक्षकों के लिए एक स्कूल सहायता केंद्र और व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स भी प्रदान करता है। 

कैम्ब्रिज O लेवल 

इस कैम्ब्रिज बोर्ड में अध्ययन के अपेक्षाकृत विशिष्ट क्षेत्रों के लिए ओ लेवल की योग्यता प्रदान की जाती है।

 प्रमुख विशेषताऐं-

  • कैम्ब्रिज ओ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है और इसे IGCSE और यूके GCSE के बराबर माना जाता है।
  • O लेवल में ग्रेड केवल A से E तक दिए जाते हैं। 
  • O लेवल में कोर्सवर्क के विकल्प IGCSE बोर्ड की तुलना में अपेक्षाकृत छोटे होते हैं। 
  • स्कूलों के पास किसी भी संयोजन में 40 से अधिक विषयों की सूची में से चुनकर अपने स्वयं के कोर्सेज को कस्टमाइज़ करने का विकल्प होता है। 
  • कार्यक्रम को माइनरिटी लैंग्वेज के विशिष्ट श्रोताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह पढ़ने और लिखने के माध्यम से सीखने को बढ़ावा देता है।

एडवांस्ड लेवल

कैम्ब्रिज बोर्ड के एडवांस्ड लेवल को 2 मुख्य भागों में बाॅंटा गया है जो कैम्ब्रिज इंटरनेशनल AS & A लेवल और कैम्ब्रिज प्री-यू हैं। उन्हें बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए विवरण को देखें-

कैम्ब्रिज इंटरनेशनल AS & A लेवल 

कैम्ब्रिज बोर्ड द्वारा पेश किए गए AS स्तर के कोर्स विशेषतः एक वर्ष के होते हैं जबकि A-स्तर के कोर्स लगभग 2 वर्षों की अवधि में पूरे किए जा सकते हैं। ये परीक्षाएं साल में दो बार जनवरी और जून के महीने में आयोजित की जाती हैं और परिणाम अगस्त और जनवरी के महीनों में घोषित किए जाते हैं। जबकि AS स्तर के छात्रों के प्रदर्शन को A से E तक के ग्रेड के रूप में रिपोर्ट किया जाता है, A स्तर के छात्रों के लिए ग्रेडिंग A* से E के बीच की जाती है। आपके विद्यालय में इन कोर्सेज को पूरा करने के बाद, छात्र अपने मूल देश में या विदेश में अध्ययन करने की योजना बनाते हुए विश्वविद्यालय शिक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार हो जाते हैं । 

कैम्ब्रिज प्री-यूनिवर्सिटी 

कैम्ब्रिज बोर्ड का प्री-यूनिवर्सिटी 16 साल से अधिक उम्र के छात्रों को स्कूल से विश्वविद्यालय शिक्षा के मार्ग में सफल होने के लिए शैक्षिक योग्यता प्रदान करता है। यूके के विश्वविद्यालयों में ही नहीं बल्कि कैम्ब्रिज बोर्ड को अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग जैसे विभिन्न देशों द्वारा मान्यता प्राप्त है। छात्रों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं का अंतिम सेट वर्ष 2023 (जून) में होगा। 

कैंब्रिज बोर्ड विदेश में उच्च शिक्षा का समर्थन कैसे कर सकता है?

कैम्ब्रिज करिक्यूलम, प्रॉब्लम-सॉल्विंग टीचिंग, एडवांस प्रेजेंटेशन स्किल्स पर जोर देकर शिक्षण के अलावा भी व्यावहारिक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करके छात्रों के लिए एक मजबूत नींव बनाता है। कैम्ब्रिज करिक्यूलम को चुनने वाले भारतीय छात्र निश्चित रूप से उच्च शिक्षा के मामलों में काफ़ी आगे होते हैं-

  • कैम्ब्रिज बोर्ड प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए एक अधिक ग्लोबल व्यू प्रदान करता है, अंततः छात्रों को टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने में मदद करता है।
  • कैम्ब्रिज करिक्यूलम वैश्विक विश्वविद्यालयों में व्यावसायिक करिक्यूलमों के लिए आसान कॉस्टमाइज़ेशन में मदद करते हैं।
  • कई यूके विश्वविद्यालय A & AS स्तर की अंग्रेजी के लिए ग्रेड C के स्तर के छात्र के एडमिशन पर भी विचार करते हैं और इस प्रकार यदि आप कैम्ब्रिज बोर्ड चुनते हैं तो आपको IELTS  के लिए भी उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है।
  • कैम्ब्रिज करिक्यूलम  छात्रों को सही ज्ञान और कौशल प्रदान करता है जो उन्हें अपने भविष्य के बारे में सही निर्णय लेने में मदद करता है।

कैम्ब्रिज बोर्ड स्वीकार करने वाले शीर्ष विश्वविद्यालय

कैम्ब्रिज बोर्ड स्कोर स्वीकार करने वाले शीर्ष विश्वविद्यालय हैं-

भारत में कैम्ब्रिज बोर्ड स्कूलों की लिस्ट

भारत में कैम्ब्रिज बोर्ड स्कूलों की लिस्ट नीचे दी गई है-

  • सीपीएस ग्लोबल स्कूल, तमिलनाडु
  • श्री शंकर ग्लोबल एकेडमी, चेन्नई
  • श्री राम स्कूल गुंड़गांव, हरियाणा
  • जीडी गोयंका ग्लोबल स्कूल, हरियाणा 
  • श्री निधि इंटरनेशनल स्कूल, तेलंगाना
  • द हिलसाइड प्रेप, तमिलनाडु
  • सेंट एमएसजी ग्लोरियस इंटरनेशनल स्कूल, हरियाणा
  • आरबीके इंटरनेशनल स्कूल, महाराष्ट्र
  • विट्टी इंटरनेशनल स्कूल उदयपुर, राजस्थान
  • महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज (यूडब्ल्यूसी), पुणे, महाराष्ट्र

कैम्ब्रिज बोर्ड वर्सेज़ CBSE

आइए कैम्ब्रिज बोर्ड और CBSE के कुछ प्रमुख अंतरों को नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझते हैं-

कैम्ब्रिज बोर्ड CBSE 
कैम्ब्रिज बोर्ड विश्व प्रसिद्ध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एक हिस्सा है और इसे दुनिया भर के स्कूलों द्वारा स्वीकार किया जाता है।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), एक भारतीय राष्ट्रीय करिक्यूलम है। सीबीएसई बोर्ड भारत में अत्यधिक मान्यता प्राप्त और स्वीकृत है।
कैम्ब्रिज बोर्ड एक वैश्विक शिक्षण समुदाय प्रदान करता है और CBSE की तुलना में प्रकृति में अधिक बौद्धिक है। बोर्ड का एक अंतरराष्ट्रीय करिक्यूलम है और यह उन लोगों की जरूरतों के लिए अधिक उपयुक्त है जो भविष्य में विदेश में पढ़ना या रहना चाहते हैं।CBSE को भारत के भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए छात्रों को शिक्षा का एक समग्र रूप प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बोर्ड छात्रों को भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, UPSC, IIT-JEE आदि के लिए भी तैयार करता है।
कैम्ब्रिज बोर्ड को अक्सर व्यावहारिक दृष्टिकोणों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए तैयार किया गया है, जो छात्रों को रचनात्मक सोच और समस्या समाधान पर ध्यान केंद्रित करने पर फोकस करता है। CBSE वास्तव में बहुत आसान है और विशेष रूप से विज्ञान और गणित में एक मजबूत नींव बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है।
कैम्ब्रिज बोर्ड 5 से 19 वर्ष की आयु तक के शिक्षार्थियों के लिए अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के मुख्य विषयों पर केंद्रित करता है।दूसरी ओर CBSE दसवीं कक्षा तक गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी और दूसरी भाषा के मुख्य विषयों की पेशकश करता है। दसवीं के बाद, छात्र लगभग 70 उपलब्ध विकल्पों में से अपने चुने हुए विषयों को चुन सकते हैं।

कैम्ब्रिज बोर्ड वर्सेज़ ICSE

कैम्ब्रिज बोर्ड और ICSE के बीच के अंतरों को नीचे स्पष्ट किया गया है-

कैम्ब्रिज बोर्ड ICSE 
कैम्ब्रिज बोर्ड या कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (CAIE) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर बोर्ड है जो विश्व प्रसिद्ध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एक हिस्सा है और इसे दुनिया भर के स्कूलों द्वारा स्वीकार किया जाता है।ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन है और यह एक राष्ट्रीय स्तर बोर्ड है, जो भारत में स्कूली शिक्षा का एक निजी बोर्ड है।
कैम्ब्रिज बोर्ड को अक्सर व्यावहारिक दृष्टिकोण पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए माना जाता है और छात्रों को अपने लिए अपने विषयों का चयन करने का अवसर प्रदान करता है। विषयों का यह व्यापक स्पेक्ट्रम छात्रों के समग्र विकास की ओर ले जाता है।ICSE करिक्यूलम को CAIE की तुलना में अधिक व्यापक माना जाता है और सभी क्षेत्रों को समान महत्व देता है।
कैम्ब्रिज बोर्ड लोकल कंटेंट में विश्वास करता है अर्थात शिक्षण सामग्री को संबंधित क्षेत्रों, जिसमें वे पढ़ा रहे हैं, के अनुसार बदला भी जाता है ICSE सामान्य सामग्री के साथ अध्ययन के एक सामान्य लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करता है और इस प्रकार हर क्षेत्र में समान शिक्षा ही देता है, इसमें क्षेत्र के अनुसार कोई बदलाव नहीं होता।

FAQs 

कैम्ब्रिज बोर्ड क्या है?

कैम्ब्रिज बोर्ड, अनौपचारिक रूप से कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन या केवल कैम्ब्रिज के रूप में जाना जाता है। यह सबसे पहले, कैम्ब्रिज इंटरनेशनल एग्ज़ामिनेशन (CIE) के रूप में जाना जाता था। यह कैम्ब्रिज असेसमेंट का एक हिस्सा है। कैम्ब्रिज बोर्ड, 160 से अधिक देशों में 10,000 स्कूलों को परीक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय योग्यता प्रदान करता है। यह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के एक गैर-लाभकारी और गैर-शिक्षण विभाग के रूप में है।

क्या Cambridge Board भारत में मान्यता प्राप्त है?

हाँ, Cambridge Board को पूरे भारत में विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य शिक्षा बोर्डों द्वारा ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश के साथ-साथ अन्य माध्यमिक शिक्षा कोर्सेज के लिए योग्यता के रूप में व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है। 

कैम्ब्रिज बोर्ड और सीबीएसई में सर्वश्रेष्ठ कौन है?

इस प्रश्न का कोई सही उत्तर नहीं है और आपको दोनों को समझना चाहिए और देखना चाहिए कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है। Cambridge Board एक वैश्विक शिक्षण समुदाय प्रदान करता है और CBSE की तुलना में प्रकृति में अधिक बौद्धिक है। बोर्ड का एक अंतरराष्ट्रीय करिक्यूलम है और यह उन लोगों की जरूरतों के लिए अधिक उपयुक्त है जो भविष्य में विदेश में पढ़ना या रहना चाहते हैं। वहीं CBSE को भारत के भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए छात्रों को शिक्षा का एक समग्र रूप प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बोर्ड छात्रों को भारतीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET, UPSC, IIT-JEE आदि के लिए भी तैयार करता है।

आशा करते हैं कि आपको कैम्ब्रिज बोर्ड की सारी जानकारी मिली होंगी। Cambridge Board का चयन करने से असंख्य अवसरों के द्वार खुल सकते हैं, खासकर यदि आप एक विदेशी शिक्षा पर विचार कर रहे हैं। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो उचित मार्गदर्शन के लिए 1800 572 000 पर कॉल करके Leverage Edu एक्सर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*