ये हैं भारत के टॉप 5 IIM,यहाँ से MBA करने के बाद मिलता है लाखों का पैकेज और टॉप कम्पनीज़ में प्लेसमेंट 

1 minute read
ye hain bharat ke top 5 iim

भारत में मैनेजमेंट की पढाई के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (IIM) को बेस्ट कॉलेज माना जाता है। यहाँ से MBA कोर्स करने को अच्छी कम्पनी में प्लेसमेंट और अच्छे पैकेज की गारंटी माना जाता है। भारत में वर्तमान में कुल 21 IIM हैं। इन IIMs में से टॉप 5 IIMs को बाकी IIM की तुलना में और भी बेहतरीन माना जाता है। यहाँ भारत के टॉप 5 IIM के बारे बताया जा रहा है, जहाँ से पढ़ने के बाद आप अपने करियर को दे सकते हैं नई उड़ान 

IIM अहमदाबाद 

भारत के व्यापार में शुरू से ही अग्रणी राज्य रहे गुजरात के प्रमुख नगर अहमदाबाद में स्थित IIM अहमदाबद भारत का टॉप IIM माना जाता है। IIM अहमदाबाद को 2023 की NIRF रैंकिंग में पहला स्थान मिला था। यहाँ से MBA करने के लिए स्टूडेंट को CAT की परीक्षा क्वालीफाई करनी होती है। यहाँ से MBA करने के बाद स्टूडेंट को INR 60 लाख से अधिक तक का पॅकेज मिल सकता है। IIM अहमदाबाद से MBA करने के लिए INR 23 लाख तक की फीस चुकानी पड़ सकती है। IIM अहमदाबाद में MBA की कुल 385 सीट हैं।  

IIM अहमदाबाद के टॉप रिक्रूटर्स 

यहाँ IIM अहमदाबाद में कैम्पस प्लेसमेंट के लिए आनी वाली टॉप कम्पनीज़ के बारे में बताया जा रहा है : 

  • Goldman Sachs
  • Avendus Capital
  • Arpwood Capital
  • Standard Chartered
  • HSBC
  • Adani Group
  • Asian Paints
  • Coca-cola
  • Loreal
  • Nestle

IIM बैंगलोर 

IIM बैंगलोर भारत का दूसरा बेस्ट आईआईएम है। IIM बैंगलोर को 2023 की NIRF रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला था। यहाँ MBA कोर्स में एडमिशन लेने के लिए भी स्टूडेंट्स को CAT एग्जाम क्वालीफाई करना होता है। IIM बैंगलोर से MBA करने के बाद स्टूडेंट्स को INR 33 लाख तक का पैकेज मिल सकता है। IIM बैंगलोर में MBA करने के लिए INR 23 लाख तक की फीस देनी पड़ सकती है।  

IIM बैंगलोर के टॉप रिक्रूटर्स 

यहाँ IIM बैंगलोर के टॉप रिक्रूटर्स के बारे में बताया जा रहा है : 

  • The Boston Consulting Group
  • Bain & Company
  • Accenture Strategy CN
  • Tata Consultancy Services
  • McKinsey & Company
  • Paytm
  • Cogoport
  • Jio 

IIM कोलकाता 

IIM कोलकाता भारत का तीसरा बेस्ट IIM है। यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। यहाँ से MBA करने के लिए स्टूडेंट्स को CAT की परीक्षा पास करनी होती है। IIM कोलकाता से MBA करने के बाद स्टूडेंट्स को INR 35 लाख तक का एवरेज पैकेज मिल सकता है।  

IIM कोलकाता के टॉप रिक्रूटर्स 

यहाँ IIM कोलकाता के टॉप रिक्रूटर्स के बारे में बताया जा रहा है : 

  • Capital
  • Ambit
  • American Express
  • Angel Broking
  • Avendus
  • BNP Paribas
  • CapitalOne
  • Edelweiss Tokio
  • HSBC

IIM सम्बलपुर 

IIM संबलपुर भारत का चौथा बेस्ट IIM है। वर्ष 2023 के NIRF रैंकिंग में IIM संबलपुर को चौथा स्थान मिला है। यहाँ से MBA करने के लिए स्टूडेंट को कुल INR 18 लाख तक फीस के रूप में चुकाने पड़ सकते हैं। IIM सम्बलपुर से MBA करने के बाद स्टूडेंट्स को INR 26 लाख तक का पैकेज मिल सकता है। 

IIM सम्बलपुर के टॉप रिक्रूटर्स 

यहाँ IIM सम्बलपुर के टॉप रिक्रूटर्स के बारे में बताया जा रहा है : 

  • Amazon
  • Microsoft
  • Gartner 
  • Capgemini 
  • Infosys 
  • TVS 
  • Amul 
  • EY 

IIM कोझिकोड 

IIM कोझिकोड भारत के दक्षिणी राज्य केरल के कोझिकोड नगर में स्थित है। यहाँ से MBA करने के लिए भी स्टूडेंट्स को CAT एग्जाम में अच्छी पर्सेंटाइल हासिल करनी होती है। IIM कोझिकोड से MBA करने के लिए फीस के रूप में कुल 12 लाख रूपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है। IIM कोझिकोड से MBA करने के बाद स्टूडेंट्स को INR 27 लाख तक का एवरेज पैकेज मिल सकता है। 

IIM कोझिकोड के टॉप रिक्रूटर्स 

यहाँ IIM कोझिकोड के टॉप रिक्रूटर्स के बारे में बताया जा रहा है : 

  • Amazon
  • Microsoft
  • Cognizant
  • EY 
  • Ola 
  • HDFC Bank
  • Myntra
  • Uber
  • Samsung 
  • Infosys 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*