महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? जानिए छह दशक पहले कैसे अस्तित्व में आया भारत का सबसे अमीर राज्य 

1 minute read
महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

1 मई को दो खास दिन मनाए जाते हैं। एक तो इस दिन मज़दूर दिवस मनाया जाता है, दूसरा इस दिन महाराष्ट्र दिवस भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र भारत की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान करने वाला राज्य है। इस वजह से इसे भारत का सबसे अमीर राज्य भी कहा जाता है। महाराष्ट्र के दो बड़े महानगर मुंबई और पुणे इसकी आर्थिक ऊर्जा का प्रमुख स्रोत हैं। जहाँ मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी और फिल्म सिटी है, वहीं पुणे भारत का एक प्रमुख आईटी हब बनकर उभरा है।  

आज से 64 साल पहले 1 मई के दिन ही महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की गई थी। इसकी स्थापना की भी कहानी बड़ी रोचक है। यहाँ महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? यह बताने साथ साथ महाराष्ट्र राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य और इसकी स्थापना की कहानी भी बताई जा रही है। 

महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? 

महाराष्ट्र दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1960 में महाराष्ट्र के लोगों के लंबे संघर्ष और विभिन्न आन्दोलनों के बाद अंत में भारत सरकार को मराठियों की मांग के आगे झुकना पड़ा और भाषा के आधार पर उन्हें उनका एक अलग प्रान्त देना पड़ा।  महाराष्ट्र दिवस मराठी लोगों की विरासत और अस्मिता का प्रतीक है। 

यह भी पढ़ें : Maharashtra Day : 63 साल पहले 1 मई के ही दिन भारत के दो राज्य हुए थे अलग, जानें इतिहास 

जब दो राज्यों को अलग करके बना महाराष्ट्र प्रान्त 

महाराष्ट्र राज्य को अलग प्रांत बनाने की मांग काफी लम्बे समय से चलती आ रही थी। पहले महाराष्ट्र और गुजरात ये दोनों राज्य एक ही प्रांत बॉम्बे प्रेसिडेंसी का हिस्सा थे। इन दो प्रांतों को अलग करके गुजराती बोलने वाले लोगों को गुजरात राज्य दिया गया और मराठी बोलने वाले लोगों को महाराष्ट्र राज्य दिया गया। इस प्रकार वर्ष 1960 में भाषा के आधार पर तत्कालीन प्रधनामंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बॉम्बे प्रेसिडेंसी में से दो नए राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना की।  

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए महाराष्ट्र दिवस पर भाषण

मुंबई को लेकर हुआ दोनों राज्यों में विवाद    

दोनों राज्यों, महाराष्ट्र और गुजरात में मुंबई को लेकर विवाद हुआ। मुम्बई बॉम्बे प्रेसिडेंसी राज्य की राजधानी थी। मुंबई के अधिकतर व्यापारी गुजराती थे। इस कारण से गुजराती मुंबई को अपनी राजधानी बनाना चाहते थे। जबकि मुंबई में मराठी बोलने वाले लोगों की संख्या अधिक थी। इस कारण से मराठी लोग मुंबई को महाराष्ट्र को दिए जाने के पक्ष में थे। अंत में लम्बी बहस के बाद मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी बना। 

महाराष्ट्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य

महराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? में अब जानिए महारष्ट्र दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य : 

  • 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के साथ साथ ही मजदूर दिवस भी मनाया जाता है।  
  • महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्य 1 मई को ही अपना स्थापना दिवस मनाते हैं।  
  • भारत की आज़ादी के समय महारष्ट्र और गुजरात दोनों ही बॉम्बे प्रेसिडेंसी प्रान्त का हिस्सा थे।  

आशा है कि आपको  महाराष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है? की जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*