स्टूडेंट्स इस समय CBSE के 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिज़ल्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें हैं। अनुमान है कि CBSE 10वीं और 12वीं क्लासेस के रिजल्ट मई के पहले दो हफ़्तों के भीतर ही जारी कर सकता है। 12वीं के बाद स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की होती है कि उन्हें एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन कैसे मिले। एक अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करना एक अच्छे भविष्य की नींव मानी जाती है। यहाँ CBSE से कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद बीबीए कोर्स के लिए बेस्ट कॉलेज और उनसे जुड़े अन्य डिटेल्स के बारे में बताया जा रहा है। बीबीए एक नया और बहुत ही अच्छा कोर्स माना जाता है। अगर इसे किसी अच्छे कॉलेज से किया जाए तो किसी अच्छी कम्पनी में प्लेसमेंट मिल जाता है जो कि करियर की शुरुआत करने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा बीबीए करने के बाद एमबीए करने में भी बहुत आसानी होती है।
कोर्स का नाम | बीबीए |
फुल फॉर्म | बैचलर ऑफ़ बिजनेस |
कोर्स लेवल | अंडरग्रेजुएट कोर्स |
एडमिशन प्रोसेस | मेरिट बेस्ड/एंट्रेंस एग्जाम |
टॉप बीबीए एंट्रेंस एग्जाम | CUET, UGAT, SET, IPU CET, NPAT |
CBSE Board Result 2023 : भारत के टॉप 5 प्राइवेट बीबीए कॉलेज की लिस्ट
नीचे बीबीए कोर्स कराने वाले भारत के टॉप 5 कॉलेज के बारे में बताया जा रहा है :
कॉलेज का नाम | ट्यूशन फीस | एंट्रेंस एग्जाम/ योग्यता |
एनएमआईएमएस, मुंबई | 9.75 लाख रूपए | NMIMS NPAT/ 50% मार्क्स के साथ 12वीं |
लोयोला कॉलेज, चेन्नई | 2.84 लाख रूपए | 60% मार्क्स के साथ 12वीं पास |
क्रिस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर | 5 लाख रूपए | 50% मार्क्स के साथ 12वीं |
एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा | 11.73 लाख रूपए | 70% मार्क्स के साथ 12वीं |
शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा | 6.33 लाख रूपए | SUAT/ 50% मार्क्स के साथ 12वीं |
CBSE Board Result 2023 : भारत के टॉप 5 सरकारी बीबीए कॉलेज की लिस्ट
कॉलेज का नाम | ट्यूशन फीस | एंट्रेंस एग्जाम/ योग्यता |
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ़ बिजनेस स्टडीज़, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली |
540 रूपए | UCET/ 60% मार्क्स के साथ 12वीं |
मद्रास क्रिश्चन कॉलेज, चेन्नई | 83,757 रूपए | 12वीं पास |
पीएसजी कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस, कोयंबटूर | 1. 87 लाख रूपए | 12वीं पास |
द भोपाल स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेस , भोपाल | 1.48 लाख रूपए | 12वीं पास |
जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली | 39,300 रूपए | जेएमआई एंट्रेंस टेस्ट |
बीबीए कोर्स सिलेबस
नीचे बीबीए कोर्स का सिलेबस दिया जा रहा है :
सेमेस्टर | सब्जेक्ट्स |
सेमेस्टर 1 | Financial Accounting, (फाइनेंशियल अकाउंटिंग)Principles of Management, (प्रिंसिपल्स ऑफ़ मैनेजमेंट)Quantitative Techniques (क्वांटिटेटिव टेक्निक्स) |
सेमेस्टर 2 | Macroeconomics (मैक्रोइकोनॉमिक्स), Environmental Management (एन्वायरोमेन्टल मैनेजमेंट), Marketing Techniques (मार्केटिंग टेक्निक्स) |
सेमेस्टर 3 | Direct and Indirect Tax (डायरेक्ट एंड इन डायरेक्ट टैक्स), Banking and Insurance, ( बैंकिंग एंड इंश्योरेंस ), Human Resource Management (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट), Introduction to Operations Research (इंट्रोडक्शन टू ऑपरेशंस रिसर्च) |
सेमेस्टर 4 | Financial & Management Accounting, (फाइनेंशियल एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग ),Business Laws(बिजनेस लॉज़), Personnel Management & Industry Relations Leadership and Ethics (पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्री रिलेशंस लीडरशिप एंड एथिक्स) |
सेमेस्टर 5 | Strategic Management(स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट), Financial Management Production & Material Management (फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोडक्शंस एंड मटीरीयल मैनेजमेंट), Business Data Processing (बिजनेस डाटा प्रोसेसिंग) |
सेमेस्टर 6 | Introduction to Psychology Export/ Import Management (इंट्रोडक्शन टू साइकोलॉजी इम्पोर्ट/एक्सपोर्ट मैनेजमेंट), Consumer Behaviour (कंज़्यूमर बिहेवियर) Financial & Commodity Derivatives (फाइनेंशियल एंड कॉमोडिटी डिराइवेटिव्स) |
यह भी पढ़ें : CBSE Board Result 2023 : इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेस में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्जाम के लिए CBSE बोर्ड टॉपर्स द्वारा दिए गए टिप्स