मेहनत का पर्यायवाची शब्द | Mehnat ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए मेहनत के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
मेहनत का पर्यायवाची शब्द

मेहनत के पर्यायवाची शब्द परिश्रम, श्रम, मशक्कत, उद्यम, मजदूरी आदि होते हैं। यहां हम मेहनत का पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, मेहनत के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और म वर्ण से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

मेहनत का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां मेहनत के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. परिश्रम 
  2. श्रम 
  3. मशक्कत 
  4. उद्यम 
  5. मजदूरी 

यह भी पढ़ें:

मेहनत के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

  1. मेहनत का फल मीठा होता है।  
  2. श्रम करने से ही काम सफल होता है।  
  3. एडीसन को बल्ब बनाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी।  
  4. जो उद्यम करता है वह अवश्य सफलता का स्वाद चखता है।   
  5. गोपाल रात दिन मेहनत मजदूरी करके धनी बना है।  

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

म से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. मोक्ष– कैवल्य, मुक्ति, सद्गति, निर्वाण, परम पद।
  2. मुलाकात– मिलन, भेंट, मेल, मिलाप, दर्शन। 
  3. मधुप– भ्रमर, अलि, भौंरा, भृंग, षट्पद, मधुकर, द्विरेफ, चंचरीक, मिलिंद ।
  4. मुर्गा– कुक्कुट, ताम्रचूड़, तमचुर, अरुणशिक, अरुणचूड़।
  5. मैना– चित्रलोचना, सारिका, मधुरालया। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*