Kamjor Ka Paryayvachi Shabd : निर्बल, बलहीन, दुर्बल, अशक्त, शक्तिहीन

1 minute read
84 views
Kamjor Ka Paryayvachi Shabd

जब व्यक्ति अपनी शक्ति को खो देता है और वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम नहीं होता, ऐसी अवस्था को ही कमजोर या कमजोरी के नाम से जाना जाता है। इस पोस्ट में आपको कमजोर की परिभाषा और इसके साथ ही कमजोर के पर्यायवाची शब्दों के बारे में पता चलेगा। कमजोर के पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं-

  • निर्बल
  • बलहीन
  • दुर्बल
  • अशक्त
  • क्षीण
  • अक्षम
  • अपुष्ट
  • अप्रबल
  • अबल
  • सामर्थ्यहीन
  • शक्तिहीन

संबंधित आर्टिकल

कमजोर का पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग

  • निर्बल व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा सच से भागता है।
  • खुद को सामर्थ्यहीन समझने वाले व्यक्ति जीवन में कभी सकारात्मक नहीं हो पाते हैं।
  • नसीरुद्दीन तार्किक रूप से बेहद अपुष्ट व्यक्ति है।
  • रवि एक समय पर पढ़ाई लिखाई में बेहद दुर्बल था।

क वर्ण से पर्यायवाची शब्द

कर्ण- सूर्यपुत्र, राधेय, कौन्तेय, अंगराज, सूतपुत्र।

कनक- कंचन, सुवर्ण, हिरण्य, सोना, स्वर्ण।

कपोत- कबूतर, हारीत, पारावत, परेवा, रक्तलोचन।

कपड़ा- पट, पोशाक, परिधान, चीर, वस्त्र।

कमल- जलज, पंकज, अम्बुज, सरोज, नीरज।

कली- कलिका, मुकुल, कुडमल, गुंचा, कोरक।

कर- हाथ, हस्त, बाहु, पाणि, भुज।

कान्ति- प्रकाश, आलोक, उजाला, दीप्ति, सुषमा।

कामदेव- मदन, काम, कंदर्प, मनोज, पुष्पधन्वा।

किरण- अंशु, रश्मि, कला, कर, प्रभा।

किनारा- तट, कूल, तीर, कगार, पुलिन।

कुत्ता- सारमेय, सोनहा, शुनक, श्वान,कुक्कुर।

केला- कदली, भानुफल, गजवसा, कुंजरासरा, रम्भा। 

कौआ- काक, वायस, काण, काग, करकट।

कुबेर- धनद, यक्षराज, धनाधिप, यक्षपति, धनेश।

यह भी पढ़ें :

अन्य पर्यायवाची शब्दों से संबंधित ब्लॉग्स के बारे में जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert