Chandrayaan-3 Team : फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप हो या इंस्टग्राम सभी पर चंद्रयान-3 की चर्चा, जानें ISRO टीम के बारे में

1 minute read
Chandrayaan-3 Team Members Name List with Photo
Chandrayaan-3 Team Members Name List with Photo

Chandrayaan-3 Team Members Name List with Photo : चांद पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने एक इतिहास रच दिया है, चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप हो या इंस्टग्राम सभी पर चंद्रयान-3 का ही शोर है। हो भी क्यों न ये भारत और भारत के देशवासियों के लिए गर्व की बात है। भारत अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।   

इस चंद्रयान मिशन के पीछे ISRO की टीम की सूझबूझ के साथ कड़ी मेहनत जो हैं। इस मिशन की सफलता के लिए चार साल की जीतोड़ मेहनत का ही ये परिणाम है, चंद्रयान -2 की असफलता के बाद जैसे की ISRO ने ठान लिया था की चंद्रयान -3 को सफल बनाना ही है। हमेशा हार्डवर्क से किया गया काम रंग लाता है। इसलिए ISRO की टीम (chandrayaan-3 team members name list with photo) के किए गए कठिन प्रयास को सफल होना ही था।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ISRO टीम के एम शंकरन ने कुछ इस तरह अपनी खुशी को  जाहिर किया, उन्होंने कहा “मुझे इसरो का हिस्सा होने पर गर्व है.”

चंद्रयान-3 के टीम के बारे में

चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे है इन महारथियों का सहयोग-

Dr S Somnath (ISRO चेयरमैन)

डॉ एस सोमनाथ
डॉ एस सोमनाथ

डॉ एस सोमनाथ- ISRO के चेयरमैन डॉ एस सोमनाथ के ​मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 मिशन सफल हुआ। सोमनाथ 15 जनवरी 2022 से ISRO में चेयरमैन पद पर काबिज़ हैं। इन्होनें BTech और MTech में अपनी शिक्षा प्राप्त की है।

Ritu Karidhal Srivastava (वरिष्ठ वैज्ञानिक)

रितु करिधल श्रीवास्तव (स्रोत विकिपीडिया)
रितु करिधल श्रीवास्तव (स्रोत विकिपीडिया)

रितु करिधल श्रीवास्तव इसरो की वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं और उप परिचालन निदेशक, भारत के मंगल ऑर्बिटर मिशन (एमओएम), मंगलयान, चंद्रयान 3 के मिशन निदेशक है। ये ‘रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जानी जाती हैं. इन्होंने भौतिकी विज्ञानं से B.Sc, M.Sc और लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में डॉक्टरेट कोर्स  में दाखिला लिया और छह माह तक लखनऊ विश्वविद्यालय में शोधार्थी रही। 

P Veeramuthuvel (प्रोजेक्ट डायरेक्टर)

P Veeramuthuvel
P Veeramuthuvel

इन्होंने चंद्रयान -3 प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया। वह पहले इसरो हेड्क्वॉर्टर्ज़ के स्पेस इंफ्रास्टक्टर प्रोग्राम ऑफिस में उप निदेशक के पद पर कार्यरत थे। वीरमुथुवेल ने मद्रास में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-एम) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

S Unnikrishnan Nair (विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) के निदेशक)

S Unnikrishnan Nair
S Unnikrishnan Nair

इन्होनें BTech, MTech और PhD में अपनी शिक्षा प्राप्त की है। MI, IISC, बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और IIT मद्रास, चेन्नई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी।

A Rajarajan (लॉन्च ऑथोराइजेशन बोर्ड (LAB) के चेयरमैन)

A Rajarajan
A Rajarajan

राजराजन, लॉन्च ऑथोराइजेशन बोर्ड (LAB) के चेयरमैन हैं। इन्होनें BTech में अपनी शिक्षा प्राप्त की है। इनको ISRO टीम एक्सीलेंस की ओर से 3 अवार्ड दिए गए हैं।

M Sankaran (U R राव सेटेलाइट सेंटर (URSC) के डायरेक्टर)

M Sankaran
M Sankaran

एम संकरन, U R राव सेटेलाइट सेंटर (URSC) के डायरेक्टर हैं। फिजिक्स में मास्टर्स कर चुके हैं। इनको ISRO की ओर से कई पुरस्कार दिए गए हैं।

Mohan Kumar (मिशन डायरेक्टर)

मोहन कुमार चंद्रयान 3 के मिशन डायरेक्टर मोहन कुमार हैं. ऑपरेशन से जुड़ी सभी जिम्मेदारी इन्हीं पर थी.वरिष्ठ वैज्ञानिक एस मोहन कुमार LVM3-M4 के निदेशक है। मोहन ने वन वेब इंडिया-2 उपग्रहों के वाणिज्यिक प्रक्षेपण के लिए निदेशक के रूप में काम किया है। इनके अतिरिक्त चंद्रयान-3 के रॉकेट निदेशक बीजू सी थॉमस भी चंद्रयान-3 टीम का हिस्सा हैं।

Leverage Edu की तरफ से chandrayaan-3 successfully launched की बधाई। उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में chandrayaan-3 team members name list with photo की पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*