Today’s Current Affairs in Hindi | 17 जून 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 17 June 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 17 जून 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

17 जून 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में नई दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइब्रेरी सोसाइटी’ कर दिया गया है।
  2. हाल ही में रॉयटर्स इंस्टिट्यूट की डिजिटल न्यूज़ रिपोर्ट 2023 के अनुसार देश के सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन ‘डीडी इंडिया और ऑल इंडिया रेडियो’ है।
  3. हाल ही में रामचंद्र गुहा की पुस्तक ने ‘एलिजाबेथ लॉन्गफोर्ड’ पुरस्कार जीता है।
  4. हाल ही में ‘वारकरी समुदाय’ ने महाराष्ट्र में पालकी पर्व मनाया है?
  5. हाल ही में कर्नाटक राज्य सरकार ने ‘धर्मांतरण विरोधी कानून’ को समाप्त किया है।
  6. हाल ही में ‘यूनाइटेड किंगडम’ ने पाकिस्तान देश में पहली बार महिला दूत के रूप में जेन मैरिएट को नियुक्त किया है।
  7. हाल ही में जम्मू कश्मीर राज्य में पहली ‘पंचायत रैंकिंग’ जारी की गई है।
  8. हाल ही में 16 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय पारिवारिक प्रेक्षण’ दिवस मनाया गया है।
  9. हाल ही में पहली बार ‘भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन’ का आयोजन भारत देश में किया गया है।
  10. हाल ही में भारतीय नौसेना द्वारा ‘जूली लद्धाख कार्यक्रम’ शुरू किया गया है।
  11. हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य की जेलों का नाम बदलकर सुधार गृह किया गया है।
  12. हाल ही में G-20 के तहत ‘दो दिवसीय विज्ञान-20 सम्मेलन’ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरू की गई है। 
  13. हाल ही में ‘सुधांश पंत’ को नए स्वास्थ्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
  14. हाल ही में पाकिस्तान देश की महिला क्रिकेटर ‘नाहिदा खान’ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। 
  15. हाल ही में ‘एशिया कप-2023’ का आयोजन श्रीलंका और पाकिस्तान देश में किया जाएगा।
  16. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा ‘लिंग सामाजिक मानदंड सूचकांक’ (GSNI) लॉन्च किया गया है।
  17. हाल ही में मध्यप्रदेश के ‘उज्जैन’ शहर में एक दिवसीय ई-लाइब्रेरी सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।
  18. हाल ही में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गैबॉन की ‘कृषि सेज परियोजना’ को हरी झंडी दिखाई है। 
  19. हाल ही में तेलंगाना राज्य की सुंदर इमारतों और संरचनाओं के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय ग्रीन ऐप्पल पुरस्कार’ के लिए चुना गया है।
  20. हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्प ने हरियाणा राज्य में विमानन ईंधन संयंत्र स्थापित करने के लिए ‘LanzaJet’ के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi | 17 June – अमेरिका को सौंपा गया था स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, जानें आज का इतिहास

17 जून 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में कौनसा देश 2025 में प्रशासनिक सुधारों पर ‘IIAS सम्मेलन’ की मेजबानी करेगा?

(A) भारत 
(B) बांग्लादेश 
(C) श्रीलंका 
(D) चीन
उत्तर- (A) भारत 

2. हाल ही में किस राज्य को ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022’ के सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) मध्यप्रदेश 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) हरियाणा 
उत्तर- (B) मध्यप्रदेश 

3. हाल ही में ‘एनेसी इंटरनेशनल एनिमेशन महोत्सव 2023’ का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?

(A) जर्मनी 
(B) यूनाइटेड किंगडम 
(C) अमेरिका 
(D) फ्रांस 
उत्तर- (D) फ्रांस 

4. हाल ही में विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया में अपनी पहली सड़क सुरक्षा परियोजना की शुरुआत किस देश की राजधानी ‘ढाका’ से शुरू की है?

(A) पाकिस्तान 
(B) ईरान 
(C) अफगानिस्तान 
(D) बांग्लादेश 
उत्तर- (D) बांग्लादेश 

5. हाल ही में किस राज्य में ‘विहु कुह’ उत्सव मनाया गया है?

(A) असम 
(B) त्रिपुरा 
(C) अरुणाचल प्रदेश 
(D) नागालैंड 
उत्तर- (C) अरुणाचल प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*