Vidhan Sabha Kya Hai : विधानसभा क्या है और विधानसभा की सीटें कितनी हैं?

1 minute read
विधानसभा

प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। ऐसे में कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं से जुड़े रहना बहुत जरुरी है। इस ब्लाॅग में हम विधानसभा के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं। आईये सबसे पहले जानते हैं कि विधानसभा क्या है?

विधानसभा क्या है?

विधानसभा राज्य विधानमंडल के निचले सदन के रूप में जानी जाती है। विधानसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं। विधानसभा सदस्यों को 5 वर्ष के लिए चुना जाता है। अध्यक्ष विधानसभा का पीठासीन अधिकारी होता है। भारत के प्रत्येक राज्यों में विधानसभा होती है। विधानसभा के सदस्यों को विधायक और मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली (MLA) भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Indian Parliament : भारत में संसद के कितने सदन होते हैं?

विधानसभा की सीटें कितनी है?

विधानसभा की सीटों की संख्या राज्यों के हिसाब से तय होती है और राज्यों में विधानसभा की सीटों की संख्या काफी होती है। अगर सबसे बड़ी विधानसभा की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में 403 निर्वाचित सदस्य होते हैं और बाकी अन्य सदस्य अन्य राज्यों से आते हैं, जिनकी लिस्ट इस प्रकार हैः

राज्यसीटों की संख्या
उत्तर प्रदेश 403
आंध्र प्रदेश175
अरुणाचल प्रदेश60
असम126
बिहार 243
छत्तीसगढ़90
गोवा40
गुजरात182
हरियाणा90
हिमाचल प्रदेश68
झारखंड81
कर्नाटक224
केरल140
मध्य प्रदेश230
महाराष्ट्र288
मणिपुर60
मेघालय60
मिजोरम40
नागालैंड60
दिल्ली70
ओडिशा147
पुड्डुचेरी30
पंजाब117
राजस्थान200
सिक्किम 32
तमिलनाडू234
तेलंगाना119
त्रिपुरा60
उत्तराखंड70
जम्मू कश्मीर90
पश्चिम बंगाल294

विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है?

लोकसभा और राज्यसभा की तरह विधानसभा में भी कार्यकाल निर्धारित होता है। हर राज्य की विधानसभा का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, लेकिन कई परिस्थितियों में राज्य का राज्यपाल राष्ट्रपति को विधानसभा भंग करने की सलाह दे सकता है। बता दें कि विधानसभा विधान परिषद के साथ मिलकर संविधान में संशोधन भी कर सकती है।

विधानसभा

विधानसभा सदस्य संख्या कितनी है?

विधानसभा सदस्य संख्या राज्यों के हिसाब से तय होती है। हर राज्य में विधानसभा की सीटें सदस्यों की संख्या तय करती हैं और जनता द्वारा विधानसभा सदस्यों का चुनाव किया जाता है। हर राज्य के विधानसभा सदस्यों की संख्या अलग-अलग है। सबसे ज्यादा विधानसभा सदस्य उत्तर प्रदेश में 403 हैं।

यह भी पढ़ें- Sansad Satra | जानिए क्या है संसद सत्र और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

FAQs

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम हैं।

UP में विधानसभा सीट कितनी है?

UP में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है।

विधानसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

6 वर्ष का।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विधानसभा के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*