Reserve Bank in Hindi | जानिये क्या है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और इसके कार्य?

1 minute read
Reserve Bank in Hindi

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ को विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना होगा। आज हम इस Reserve Bank in Hindi ब्लाॅग में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और उसके कार्यों के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक क्या है?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank in Hindi) भारत का केंद्रीय बैंक है, जिसने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के तहत 1 अप्रैल, 1935 को ऑपरेशन शुरू किया था। भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में वित्तीय स्थिरता बनाने के लिए मौद्रिक नीति का उपयोग करता है। रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय शुरू में कोलकाता में स्थापित किया गया था। केंद्रीय कार्यालय वह जगह है जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियां बनाई जाती हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए कितना होता है रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर का कार्यकाल?

भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य क्या हैं?

Reserve Bank in Hindi के कार्य यहां बताए जा रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिएः

  • मौद्रिक नीति का निर्माण, कार्यान्वयन और निगरानी करना।
  • विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मूल्य स्थिरता (price stability) बनाए रखना।
  • बैंकिंग ऑपरेशन के लिए मापदंडों को निर्धारित करना है, जिसके अंतर्गत देश की बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली कार्य करती है।
  • सिस्टम में जनता का विश्वास बनाए रखना।
  • जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा करना और जनता को बैंकिंग सेवाएं देना।
  • विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 का प्रबंधन करना।
  • बाहरी व्यापार और भुगतान को सुविधाजनक बनाना।
  • भारत में विदेशी मुद्रा बाजार के विकास और रखरखाव को बढ़ावा देना।
  • करेंसी नोटों को जारी करना, नष्ट करना और भारत सरकार द्वारा ढाले गए सिक्कों को उपयोग में लाना। 
  • जनता को सही मात्रा और अच्छी क्वालिटी में मुद्रा नोटों और सिक्कों की आपूर्ति प्रदान करना।
  • केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बैंकिंग कार्य करना और उनके बैंकर के रूप में कार्य करना।
  • बैंकों का बैंकर- सभी बैंकों के बैंकिंग खाते रखना।
Reserve Bank in Hindi

रिजर्व बैंक की स्थापना किसने की?

Reserve Bank in Hindi की स्थापना 1 अप्रैल सन 1935 को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट 1934 के अनुसार हुई थी। ऐसा माना जाता है कि डाॅ. भीम राव आंबेडकर ने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।

Reserve Bank in Hindi

भारतीय रिजर्व बैंक का पुराना नाम क्या है?

भारतीय रिजर्व बैंक का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को ‘सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है। आरबीआई अकादमी, कृषि बैंकिंग कॉलेज, भारतीय रिजर्व बैंक स्टाफ कॉलेज और पर्यवेक्षक कॉलेज रिजर्व बैंक का हिस्सा हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां है?

भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कोलकाता में था, लेकिन सन 1937 में कोलकाता से स्थानांतरित करके मुंबई कर दिया गया था।

Reserve Bank in Hindi

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर कौन है?

भारतीय रिजर्व बैंक में गवर्नर 3 या 5 साल के लिए नियुक्त किए जाते हैं। वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास हैं। उन्हें 11 दिसंबर 2018 को शुरू में 3 साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का 25वां गवर्नर नियुक्त किया गया था।

FAQs

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस कितने स्थानों पर हैं?

भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यालय 32 स्थानों पर हैं।

आरबीआई के गवर्नर का कार्यकाल कितना वर्ष होता है?

आरबीआई के गवर्नर का कार्यकाल 3 साल और 5 साल होता है।

भारतीय रिजर्व बैंक की पहली महिला गवर्नर कौन थी?

अरुंधति भट्टाचार्य।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*