हिंदी मीडियम के कैंडिडेट्स कैसे करें UPSC का एग्जाम क्रैक,जानें बेस्ट टिप्स

1 minute read
Hindi medium ke candidates kaise karein upsc ka exam crack, jane best tips

UPSC  भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे कठिन एग्ज़ाम्स में से एक है।  इसे क्वालीफाई करने में वाकई बहुत ही मेहनत लगती है।  खासतौर पर हिंदी मीडियम के कैंडिडेट्स के लिए UPSC और भी अधिक मुश्किल माना जाता है क्योंकि UPSC का सलेक्शन पर्सेंटेज हिंदी मीडियम के कैंडिडेट्स लिए इंग्लिश मीडियम के कैंडिडेट्स की तुलना में कम ही रहता है।  यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनसे आपको UPSC एग्जाम क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी। 

हिंदी मीडियम के कैंडिडेट्स के लिए UPSC एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए बेस्ट टिप्स 

यहाँ हिंदी मीडियम के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए कुछ बेस्ट टिप्स दिए जा रहे हैं : 

  • सबसे अधिक प्राथमिकता UPSC एग्जाम को ही दें : आपको सबसे ऊपर UPSC एग्जाम को ही रखें। भले ही रिश्तेदारियों में कितने ही शादियां या फंक्शन क्यों न हों, आपको सबसे अधिक महत्व UPSC को ही देना है।  
  • एक शेड्यूल बनाएं : एक शेड्यूल बनाकर रखें। उसके हिसाब से अपने सारे काम करें। कोशिश करें की आपका ज़रा सा भी समय बर्बाद न हो।  
  • CSAT पर खास ध्यान दें : UPSC के कैंडिडेट्स को CSAT पर ख़ास ध्यान देना चाहिए। इसमें पास होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।  
  • इंग्लिश कम्प्रीहेंसंशन की प्रैक्टिस करें : हिंदी मीडियम के कैंडिडेट्स की सबसे बड़ी परेशानी इंग्लिश कॉम्प्रीहेंशन ही होती है।  आप जितना अधिक से अधिक हो सके कॉम्प्रीहेंशन की प्रैक्टिस करें। 
  • रोज मॉक टेस्ट सॉल्व करें : आप रोज कम से कम 2 मॉक पेपर हल करने का नियम बना लें।  इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपको मुख्य परीक्षा का एक आइडिया भी मिल जाएगा। 
  • हिंदी मीडियम के टॉपर्स के इंटरव्यूज़ देखें : पिछले कुछ सालों में जिन कैंडिडेट्स ने हिंदी मीडियम से टॉप किया है उनके इंटरव्यूज़ देखें। समझने की कोशिश करें कि उन्होंने UPSC एग्जाम के लिए क्या रणनीति अपनाई थी।  
  • पिछले वर्षों के पेपर्स को रिव्यू करें : पिछले वर्ष के पेपर्स को सॉल्व करें। इससे आपको मेन एग्जाम का आइडिया मिलेगा और आपकी स्पीड भी बढ़ेगी। 
  • अधिक से अधिक रिवीजन करें : UPSC सिलेबस का अधिक से अधिक रिवीज़न करें। रिवीज़न से आपकी तैयारी तो मजबूत होगी ही साथ में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
  • सकारात्मक सोचें : हमेशा पॉजीटिव ही सोचें। नेगेटिव विचारों को दिमाग में न आने दें।  

ऐसे ही अन्य एग्जाम  अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*