UPSC एग्जाम 2023 के लिए रामसर साइट्स टॉपिक पर महत्वपूर्ण नोट्स

1 minute read
UPSC exam 2023 ke liye ramsar sites topic par mahatvapurn notes

प्रमुख सुर्खियां 

  • भारत में पांच और आर्द्रभूमियों को रामसर साइट्स अथवा अंतर्राष्ट्रीय महत्व वाली आर्द्रभूमियाँ घोषित किया गया है।  
  • देश में रामसर साइट्स की संख्या अब 49 से बढ़कर 54 हो गई है।  

नए रामसर स्थलों के नाम 

  • साख्य सागर, मध्य प्रदेश
  • करीकिली पक्षी अभ्यारण, तमिलनाडु 
  • पल्लिकरनई मार्श रिज़र्व फॉरेस्ट, तमिलनाडु 
  • पाला आर्द्रभूमि, मिजोरम 
  • पिचवरम मैंग्रोव, तमिलनाडु 

रामसर साइट्स से जुड़े महत्वपूर्ण पॉइंट्स 

  • रामसर साइट रामसर कवेक्शन के मुताबिक अंतराष्ट्रीय महत्व वाली एक आर्द्रभूमि है, जिसे 1971 में यूनेस्को  द्वारा स्थापित किया गया था।  
  • इसका नाम ईरान के रामसर शहर के नाम पर रखा गया है, जहाँ इस कन्वेक्शन के ऊपर हस्ताक्षर किए गए थे।  
  • रामसर साइट्स दुनिया भर में आर्द्रभूमि की एक पहचान है जिसे जलपक्षियों के लिए सुरक्षित रखा गया है।  
  • भारत की कुल 11,000 वर्ग किलोमीटर भूमि रामसर साइट्स के लिए आरक्षित है।  
  • भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल पश्चिम बंगाल का सुंदरबन है।  
  • भारत के कुल 18 राज्यों की भूमि पर रामसर स्थल बनाए गए हैं।   
  • भारत सबसे अधिक रामसर साइट्स वाला दक्षिण एशियाई देश है।  

रामसर साइट्स का महत्व 

  • किसी भी आर्द्रभूमि के आगे रामसर टैग लग जाने से उस जगह को जलजीवों के लिए आरक्षित करने में आसानी होती है।  
  • इन स्थलों को जलजीवों के लिए आरक्षित करने के लिए सख्त नितमों के तहत दिशा निर्देश दिए जाते हैं।  

आर्द्रभूमि क्या होती है? 

  • आर्द्रभूमि वह पारिस्थिक तंत्र होता है, जो मौसमी या स्थाई रूप में पानी से भरे होते हैं।  
  • इनमें मैंग्रोव, दलदल, नदियाँ, झीलें, डेल्टा, बाढ़ के मैदान, चावल के खेत, प्रवाल भित्तियाँ आदि आते हैं।  
  • इनकी गहराई 6 मीटर से अधिक नहीं होती। 
  • यह भू सतह के केवल 6 % भाग को ही कवर करते हैं।  

आर्द्रभूमि का महत्व 

  • जलवायु परिवर्तन को रोकने में सहायक होते हैं 
  • बाढ़ और तूफ़ान जैसी आदाओं को कम करके समुद्र तटों की रक्षा करती हैं।  
  • कार्बन संग्रहण करती हैं।  

यह भी पढ़ें :  आज का इतिहास (History of 13 April in Hindi)- जानिये जलियांवाला बाग की घटना से लेकर खालसा पंथ तक की स्थापना के बारे में

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए यहाँ क्लिक करें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*