Today’s Current Affairs in Hindi | 15 नवंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 15 November 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 15 नवंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

15 नवंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में भारत-ओपेक ऊर्जा वार्ता की छठी बैठक ‘ऑस्ट्रिया’ में आयोजित की गई है।
  2. हाल ही में बीकानेरवाला के संस्थापक ‘केदारनाथ अग्रवाल’ का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  3. हाल ही में कनाडा ने ‘बिली जीन किंग कप 2023’ का खिताब जीता है।
  4. हाल ही में नई दिल्ली में 42वां ‘इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’ शुरू हुआ है।
  5. हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने ‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया है।
  6. हाल ही में वार्षिक ‘नौसेना शिक्षा सोसायटी सम्मेलन 2023’ का आयोजन पोरबंदर में किया गया है।
  7. हाल ही में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ‘डेविड कैमरन’ को ब्रिटेन का नया विदेश मंत्री नियुक्‍त किया गया है।
  8. हाल ही में 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ मनाया गया है।
  9. हाल ही में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक ‘800’ रिलीज हुई है।
  10. हाल ही में ‘अपोलिनारिस डिसूजा’ को 19वें ‘कलाकार पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  11. हाल ही में ‘आइसलैंड’ में तीव्र भूकंप के बाद आपातकाल की घोषणा की गई है।
  12. हाल ही में ‘जकार्ता’ में 10वीं ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
  13. हाल ही में ‘भारत’ ने शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ 400 मिलियन डॉलर का समझौता किया है।
  14. हाल ही में एपीडा ने पहली बार ‘नीदरलैंड’ को प्रयोगिक तौर पर केले की पहली खेप का निर्यात किया है।
  15. हाल ही में दिग्गज तेलुगु अभिनेता ‘चंद्रमोहन’ का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  16. हाल ही में भारत ने 32वें ‘विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन’ (WOAH) सम्मेलन 2023 की मेजबानी की है।
  17. हाल ही में केरल राज्य सरकार द्वारा ‘Ayyan’ मोबाइ ऐप लॉन्च की गई है।
  18. हाल ही में सेरेना विलियम्स को काउंसिल ऑफ फैशन डिज़ाइनर्स ऑफ अमेरिका द्वारा ‘फैशन आइकन’ के रूप में सम्मानित किया गया हैं। 
  19. हाल ही में जल संसाधन सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह की ‘6वीं बैठक’ आयोजित की गई है। 
  20. हाल ही में ‘डॉ. सोमदत्त सिंह’ को प्रतिष्ठित चैंपियनयंस और चेंज पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं।

15 नवंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ‘ब्रिटेन’ सरकार ने किस देश को सुरक्षित देशों की सूची में जोड़ने का फैसला किया है?

(A) भारत 
(B) चीन 
(C) कंबोडिया 
(D) इंडोनेशिया 
उतर- (A) भारत 

2. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने सर्वसम्मति से ‘आरक्षण विधेयक’ पारित किया है?

(A) पंजाब 
(B) बिहार 
(C) राजस्थान 
(D) ओडिशा 
उतर- (B) बिहार 

3. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘अबुआ बीर दिशोम अभियान’ शुरू किया गया है?

(A) झारखंड 
(B) बिहार 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) छत्तीसगढ़
उतर- (A) झारखंड 

4. हाल ही में विश्व बैंक ने किस देश के बैंकिंग सेक्टर की स्थिरता हेतु ‘150 मिलियन डॉलर’ की मंजूरी दी है?

(A) भारत 
(B) बांग्लादेश 
(C) पाकिस्तान 
(D) श्रीलंका 
उतर- (D) श्रीलंका 

5. हाल ही में कहाँ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRI) का ‘14वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ आयोजित किया गया है?

(A) डबलिन 
(B) जकार्ता 
(C) कोपेनहेगन
(D) नई दिल्ली 
उतर- (C) कोपेनहेगन

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*