Vidhan Parishad Kya Hai : विधान परिषद क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

1 minute read
विधान परिषद

प्रतियोगी परीक्षाओं में करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न हमेशा पूछे जाते हैं, क्योंकि करंट अफेयर्स का उद्देश्य मनुष्य की समझ का विस्तार करना है। UPSC में प्री और मेंस एग्जाम के अलावा इंटरव्यू का भी महत्वपूर्ण रोल है, इसलिए कैंडिडेट्स को रोजाना हो रहीं आसपास और देश-दुनिया की घटनाओं को समझना जरुरी होता है। इस ब्लाॅग में हम विधान परिषद के बारे में जानेंगे, जिसे आप अपनी तैयारी में जोड़ सकते हैं।

विधान परिषद क्या है?

राज्य विधान परिषद या विधान परिषद (Legislative Council) भारत के राज्यों में उच्च सदन है। बता दें कि राज्य विधान परिषद का एक स्थायी निकाय होती है। यह राज्य स्तर पर वैसे ही संचालित होती है, जैसे राज्यसभा केंद्र में कार्य करती है। इसकी स्थापना भारत के संविधान के अनुच्छेद 169 के तहत की गई थी। वर्ष 2022 में छह राज्यों में द्विसदनीय राज्य विधानमंडल के बाद विधान परिषद है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Sansad Satra | जानिए क्या है संसद सत्र और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

विधान परिषद क्यों महत्वपूर्ण है?

विधान परिषद क्यों महत्वपूर्ण है के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

विधान परिषद
  • भारत का संविधान एक प्रावधान करता है जिसमें प्रत्येक राज्य में विधायिका होनी चाहिए।
  • राज्यों के लिए कानून बनाने की जिम्मेदारी में विधान परिषद की महत्वपर्ण भूमिका रहती है।
  • विधान परिषद के सदस्यों को नगर पालिकाओं, पंचायतों और अन्य राज्य संस्थाओं द्वारा चुना जाता है।
  • विधान परिषद में सदस्य विधान सभा के एक तिहाई होते हैं और 40 से अधिक होने चाहिए।
  • हर एक राज्य में विधानमंडल की संरचना है, जिसमें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Indian Parliament : भारत में संसद के कितने सदन होते हैं?

विधान परिषद का कार्यकाल होता है?

विधान परिषद उच्च सदन है। ‘मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव काउंसिल’ (MLC) का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है और हर दूसरे साल में एक तिहाई MLC रिटायर हो जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- राज्यसभा क्या है और इसकी शक्तियां व कार्य क्या हैं?

विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए योग्यता क्या है?

यदि कोई व्यक्ति विधान परिषद सदस्य बनना चाहता है जिसे MLC (राज्य विधान परिषद का सदस्य) भी कहा जाता है, तो उसके लिए ये योग्यता होना जरूरी हैः

  • कैंडिडेट भारतीय नागरिक होना चाहिए
  • कैंडिडेट की उम्र 30 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • कैंडिडेट मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए
  • कैंडिडेट का राज्य की मतदाता सूची में नाॅमिनेट होना चाहिए
  • एक साथ संसद सदस्य और विधानसभा सदस्य नहीं होना चाहिए।

FAQs

विधान परिषद का मतलब क्या होता है?

विधान परिषद का मतलब विधान परिषद उच्च सदन के रूप में राज्य विधानमंडल का स्थायी अंग होता है।

विधानसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

6 वर्ष का।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कौन है?

वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम हैं।

UP में विधानसभा सीट कितनी है?

UP में विधानसभा सीटों की संख्या 403 है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विधान परिषद के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*