UPSC 2023: Donuru Ananya Reddy UPSC: जानिए यूपीएससी की तीसरी टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी के बारे में 

1 minute read
Donuru Ananya Reddy UPSC

यूपीएससी के द्वारा सिविल सर्विसेस 2023 का फाइनल रिज़ल्ट का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी सिविल सर्विसेस का फ़ाइनल रिज़ल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीएससी की 2023 की फ़ाइनल परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव में पूरे देश में प्रथम रैंक हासिल की है। इसके अलावा अनिमेष प्रधान और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने भी दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यहाँ यूपीएससी सिविल सर्विसेस एग्जाम 2023 की तीसरी डोनुरु अनन्या रेड्डी (Donuru Ananya Reddy UPSC) टॉपर के बारे में कुछ जानकारी दी जा रही है। 

कौन हैं यूपीएससी की थर्ड टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी? 

डोनुरु अनन्या रेड्डी  (Donuru Ananya Reddy UPSC) मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं। वे तेलंगाना के एक गांव पोन्नाकाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से पूरी की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन भूगोल विषय से की है। उनकी माता एक गृहणी हैं जबकि पिता एक व्यापारी हैं। डोनुरु अनन्या रेड्डी (Donuru Ananya Reddy UPSC) ने वर्ष 2021 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।  

यह भी पढ़ें : Animesh Pradhan UPSC : यूपीएससी 2023 के फाइनल रिज़ल्ट में टॉपर रहे अनिमेष प्रधान के बारे में जानिए 

यूपीएससी टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी के बारे में 10 रोचक  बातें 

यहाँ यूपीएससी टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी के बारे में 10 रोचक बातें बताई जा रही हैं : 

  • डोनुरु अनन्या रेड्डी तेलंगाना के एक छोटे से गांव से आती हैं। 
  • उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2021 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। 
  • उन्होंने अपने दादाजी से यूपीएससी के बारे में जानकारी प्राप्त की और आईएएस ऑफिसर बनने की ठानी। 
  • वे आने पूरे गांव में सरकारी अधिकारी बनने वाली पहली लड़की हैं। 
  • वे शुरू से ही पढ़ाई में काफी अच्छी थीं। 
  • उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है।  
  • वे टॉप 20 टॉपर्स में जगह बनाने वाली सबसे कम उम्र की कैंडिडेट हैं। 
  • उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन के बाद दो साल तक यूपीएससी की तैयारी की थी। 
  • उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेस 2023 की परीक्षा में महिला कैंडिडेट्स में टॉप किया है। 
  • डोनुरु अनन्या रेड्डी ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना प्रेरणा स्रोत बताया है।  

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2024 Live Updates : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*