UPSC 2024: UPSC इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न 

1 minute read
generally asked questions in upsc interview in Hindi

सिविल सेवा अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना देख रहे कैंडिडटे्स को यूपीएससी एग्जाम की तैयारी पर सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा क्योंकि किसी भी एग्जाम की तैयारी अगर सही स्ट्रैटेजी और टाइम मैनेजमेंट के साथ की जाए तो उसे क्लियर करने में आसानी होती है। 

UPSC तीन चरणों क्रमशः प्री, मेंस और इंटरव्यू में आयोजित की जाने वाली विश्व की कठिन परीक्षाओं में से एक है। यूपीएससी के इण्टरव्यू में इण्टरव्यूअर्स कैंडिडेट्स के अंदर सूझबूझ औरउनके व्यक्तित्व के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। यहाँ यूपीएससी सिविल सर्विस के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सामान्य प्रश्नों की जानकारी दी जा रही है, जिनकी मदद से कैंडिडेट्स यूपीएससी 2024 के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में एक रफ आइडिया प्राप्त कर सकते हैं।

UPSC 2024: UPSC के इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले व्यक्तिगत प्रश्न 

यहाँ UPSC के इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले व्यक्तिगत प्रश्नों के बारे में बताया जा रहा है।  यहां स्टूडेंट्स को सलाह दी जा रही है कि वे अपने DAF अच्छे से पढ़ें क्योंकि UPSC के इंटरव्यू में ब्यक्तिगत प्रश्न उसी से पूछे जाते हैं : 

  • अपने बारे में कुछ बताएं 
  • अपने गृह नगर के बारे में कुछ बताएं 
  • आपके नाम./सरनेम का मतलब क्या है? 

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

कैंडिडेट की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रश्न 

UPSC के इंटरव्यू में कई बार कैंडिड्ट्स की पृष्ठभूमि से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं। इसके ले भी कैंडिडेट्स को DAF को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है। यहाँ ऐसे ही कुछ प्रश्नों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • आपने ग्रेजुएशन में किन विषयों का अध्ययन किया था? 
  • आपका सबसे पसंदीदा विषय कौनसा था? 
  • कौनसा विषय आपको सबसे ज्यादा नापसंद था?  
  • क्या आप खुद को एक औसत छात्र मानते हैं? क्यों? 

करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न 

UPSC के इंटरव्यू में स्टूडेंट्स से अक्सर करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न भी पूछ लिए जाते हैं।  इसके लिए कैंडिडेट्स को नियमित रूप से करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। यहाँ UPSC के इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के कुछ ऐसे ही प्रश्नो के बारे में बताया जा रहा है : 

  • आज की सबसे बड़ी खबर क्या है? 
  • पिछले तीन महीनों में आपके गृह नगर/राज्य/भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताएं? 

यह भी पढ़ें : यूपीएससी ने जारी किया वर्ष 2025 के लिए सिविल सर्विसेस एग्जाम का कैलेंडर, जानें डिटेल्स

  ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*