UPSC 2023 : एक महीने में UPSC मेंस की तैयारी करने के लिए चेकलिस्ट 

1 minute read
last month checklist for upsc mains exam 2023

UPSC भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। प्रत्येक वर्ष लाखों कैंडिडेट्स इस एग्जाम के लिए आवेदन करते हैं जिसमें से 1 हज़ार से भी कम इस परीक्षा को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। UPSC परीक्षा के तीन चरण होते हैं : प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू।  UPSC 2023 मेंस एग्जाम दिनांक 15.9.2023 को आयोजित  किया जाएगा। यानी UPSC Mains Exam में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है।  यह एक महीना कैंडिडेट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहाँ UPSC कैंडिडेट्स के लिए आख़िरी महीने में तैयारी करने को लेकर परीक्षा रणनीति से सम्बंधित महत्वपूर्ण चेकलिस्ट दी जा रही है।  

अंतिम माह में UPSC मेंस एग्जाम की तैयारी करने के लिए चेकलिस्ट 

अंतिम माह में UPSC मेंस की तैयारी करने के लिए चेकलिस्ट इस प्रकार है : 

  • नियमित रूप से मॉक टेस्ट पेपर सॉल्व करें : छात्रों को प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट पेपर सॉल्व करने की सलाह दी जाती है।  इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आपको अपने ज्ञान के बारे में भी पता चलेगा।  
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें : कैंडिडेट्स पिछले वर्षों के UPSC क्वेश्चन पेपर्स सॉल्व करने का प्रयास करें।  इससे आपको ओरिजिनल क्वेश्चन पेपर का आइडिया भी हो जाएगा और आपकी गति भी बढ़ेगी।  
  • समय पर उठें और सोएं : सबसे ज़रुर आपकी सेहत है। यदि आप स्वस्थ नहीं होंगे तो परीक्षा ठीक से नहीं दे पाएंगे।  इसलिए कैंडिडेट्स को समय पर सोने और समय पर उठने की सलाह दी जाती है।  
  • अगर आप मॉक टेस्ट में कम स्कोर कर रहे हैं तो निराश होने की ज़रुरत नहीं है। अपनी गलतियों को देखें और उन्हें ठीक करने का प्रयास करें।  
  • खाना पीना अच्छे से करें : कई बार कैंडिडेट्स एग्जाम करीब आते ही एग्जाम की टेंशन में खाना पीना ही छोड़ देते हैं।  आपको ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए।  पढ़ते समय हम दिमाग का इस्तेमाल करते हैं।  जिसके लिए ऊर्जा खर्च होती है।  यदि आप ठीक से डाइट नहीं लेंगे तो अच्छे से पढ़ भी नहीं सकेंगे।  
  • अपने सभी  डॉक्यूमेंट्स का प्रिंटआउट निकालकर रख लें : बहुत से कैंडिडेट्स अंतिम समय पर ही एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ आदि का प्रिंट आउट निकलवाते हैं। ऐसे में जल्दबाज़ी में गलतियां होने की संभावनाएं काफी रहती हैं। अत : कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे UPSC mains एग्जाम से कम से कम 2 दिन पहले ही अपने सभी डॉक्यूमेंट्स के प्रिंट आउट निकलवाकर रख लें।  
  • कॉन्फिडेंट रहें : आपने अब तक जितनी पढ़ाई की है उस पर कॉन्फिडेंस रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ एग्जाम देने जाएं।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Women Commission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

UPSC एग्जाम से एक महीने पहले क्या न करें 

UPSC एग्जाम से एक महीने पहले आपको निम्नलिखित बातों से बचना चाहिए : 

  • नेगेटिव बातें न सोचें : एग्जाम से पहले नेगेटिव विचारों से दूर रहें।  खुद को सकारात्मक बनाए रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें।  
  • नई किताबों से न पढ़ें : एग्जाम से ठीक एक महीने पूर्व नई किताबें खरीदकर न लाएं।  आपने जो नोट्स अब तक तैयार किए हैं उन पर भरोसा रखें।  
  • परीक्षा को जीवन मृत्यु का सवाल न बना लें : कुछ कैंडिडेट्स UPSC की परीक्षा को जीवन मृत्यु का प्रश्न बना लेते हैं। रिजल्ट के बारे में सोच सोच कर ही घबराने लगते हैं और इस वजह से एग्जाम भी ठीक से नहीं दे पाते। आप रिज़ल्ट की चिंता न करें। आपको बस मेहनत करनी है और अपना बेस्ट देना है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Health Mission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*