12th Fail फिल्म से ये बातें सीख सकते हैं अभ्यार्थी, एग्जाम क्वालीफाई करने में मिलेगी मदद 

1 minute read
12th fail फिल्म

UPSC भारत ही नहीं विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों कैंडिडेट्स UPSC सिविल सर्विसेस एग्जाम में बैठते हैं और उसमें से लगभग 1000 ही इस परीक्षा को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। UPSC अभ्यर्थी और वर्तमान में आईएएस ऑफिसर मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी के जीवन पर आधारित किताब 12th fail से प्रेरित फिल्म 12th fail बहुत पसंद की गई है। इस फिल्म में कई ऐसी अच्छी बातें हैं जिनसे UPSC कैंडिडेट्स कुछ सीख सकते हैं। फिल्म की ये बातें कैंडिडेट्स को UPSC का एग्जाम क्वालीफाई करने में मदद कर सकती हैं।  

12th fail फिल्म की 8 बातें जिनमें छुपा है UPSC एग्जाम क्वालीफाई करने का सन्देश 

यहाँ 12th fail फिल्म की 8 बातें बताई जा रही हैं, जो कैंडिडेट्स को UPSC एग्जाम क्वालीफाई करने में मदद करेंगी : 

खुद का मूल्यांकन करना  

कई बार हम स्वयं का ही मूल्यांकन नहीं कर पाते हैं।  कई बार हम स्वयं को बहुत ही कमतर समझ लेते हैं लेकिन हमें यह पता नहीं होता कि हमारे अंदर वास्तव में कितनी क्षमता है। यह फिल्म हमें  स्वयं का मूल्यांकन करना सिखाती है। कई बार हम नहीं समझ पाते कि हम कहाँ गलती कर रहे हैं। स्वयं का मूल्यांकन करने के बाद हम अपनी गलतियों के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। 

भेड़चाल का हिस्सा न बनकर खुद का रास्ता चुनें  

दूसरी की नक़ल करने वाला या एक परम्परागत ढर्रे पर चलने वाला विद्यार्थी न बने रहकर आपको अपना खुद का रास्ता चुनना चाहिए। यह आपको भीड़ से अलग बनाएगा और आप कोचिंग सेंटर और किताबों में दिए ज्ञान के अलावा भी काफी कुछ सोच सकेंगे जो कि UPSC की परीक्षा में आपकी मदद कर सकता है।  

अपने भीतर आत्मविश्वास जगाएं  

एक UPSC कैंडिडेट को समाज का दवाब झेलते हुए एग्जाम की तैयारी करनी होती है। उसके कन्धों पर समाज और माता पिता के सपनों का बोझ होता है। ऐसे में कई बार जब सफलता नहीं मिलते तो कैंडिडेट अपने ऊपर शंका करने लगता है। वह अपना कॉन्फिडेंस खोने लगता है। 12th fail फिल्म बिना हिम्मत हारे, खुद पर भरोसा रखकर सफलता हासिल करने का सन्देश देती है।  

एक सही गुरु का मिलना 

 आज के इस स्वार्थी युग में एक सही और अच्छे गुरु का मिलना बहुत ही कठिन बात है। एक अच्छा और उचित राह दिखाने वाला गुरु मिल जाए तो जीवन का कोई भी एग्जाम क्वालीफाई करना कठिन नहीं है। 12th fail फिल्म UPSC कैंडिडेट्स से एक सही गुरु चुनने और एक मजबूत नेटवर्क तैयार करने की बात कहता है।  

टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन  

UPSC एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए जिन दो बातों का पालन करना सबसे ज्यादा आवश्यक होता वे होती हैं टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन। 12th fail फिल्म में बड़े अच्छे से बताया गया है कि किस तरह से UPSC कैंडिडेट्स टाइम को अच्छे से मैनेज करते हुए एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।  

इमोशनल बैलेंस  

UPSC जैसे कठिन एग्जाम की तैयारी करते हुए भावनात्मक रूप से संतुलित रहना बहुत आवश्यक है। कई बार कैंडिडेट्स एग्जाम के दवाब के कारण या असफलता के कारण टूट जाते हैं। 12th fail फिल्म में यह बहुत अच्छे से बताया गया है कि कैंडिडेट्स कैसे अपनी भावनाओं को संभालते हुए धैर्य के साथ UPSC की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।  

असफलताओं से सीखें  

UPSC की परीक्षा में असफल होना किसी भी कैंडिडेट के लिए दिल तोड़ने वाली बात है। लेकिन कैंडिडेट्स अपनी असफलताओं से बहुत कुछ सीख सकते हैं। वे अपनी पूर्व में की गई गलतियों का मूल्यांकन करके उन्हें सुधारकर UPSC के एग्जाम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  

पर्सनल लाइफ भी ज़रूरी है  

कुछ कैंडिडेट्स UPSC एग्जाम की तैयार करते हुए दुनिया से विरक्त हो जाते हैं और खुद की ज़िंदगी पर ध्यान नहीं देते। 12th fail फिल्म में दिखाया गया है कि UPSC की तैयारी के साथ साथ परिवार और पर्सनल लाइफ भी आवश्यक हैं। परिवार UPSC की तैयारी में आपका इमोशनल सपोर्ट होता है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स  

12th fail फिल्म के बारे में 

12th fail फिल्म वर्तमान में आईएएस ऑफिसर मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित उपन्यास 12th fail से प्रेरित है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे एक साधारण परिवार का लड़का जो 12वीं कक्षा में कभी फेल हो गया था, गांव से निकलकर दिल्ली पहुँचता है और देश के सबसे कठिन एग्जाम UPSC को क्वालीफाई करके एक आईएएस ऑफिसर बनता है। फिल्म को भारत के साथ साथ विश्व के अन्य देशों के दर्शकों के द्वारा भी सराहा गया है। यह फिल्म UPSC कैंडिडेट्स के लिए एक प्रेरक फिल्म है। फिल्म को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।  

उम्मीद आपको हमारा यह ब्लॉग 12th fail फिल्म से ये बातें सीख सकते हैं अभ्यार्थी, एग्जाम क्वालीफाई करने में मिलेगी मदद पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक और रोचक लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*