UPSC 2023 : कल संपन्न हुई UPSC सिविल सर्विसेस मेंस की परीक्षा, जानिए कब तक आ सकता है रिज़ल्ट 

1 minute read
UPSC 2023 : kal sampann hui upsc civil services mains ki pariksha janiye kab tak aa sakta hai result

कल 24.9.2023 को UPSC सिविल सर्विसेस की परीक्षा का फाइनल पेपर भी संपन्न हो गया। पूरे 5 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 15 सितम्बर से 24 सितम्बर के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दिनांक 15, 16, 17, 23, और 24 सितम्बर को आयोजित की गई थी। एग्जाम ख़त्म हो जाने के बाद कैंडिडेट्स को सबसे अधिक इंतज़ार रिज़ल्ट का ही रहता है। UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 को क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू UPSC सिविल सर्विसेस एग्जाम का अंतिम चरण होता है। यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की अनुमानित तिथि दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें :  UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC 2023 : UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की अनुमानित तारीख 

UPSC मेंस एग्जाम 2023 का एग्जाम 15 सितम्बर से 24 सितम्बर 2023 के बीच आयोजित किया गया है। अगर UPSC के पैटर्न पर गौर करें तो UPSC मेंस एग्जाम हर साल सितम्बर या जनवरी माह  में ही आयोजित किया जाता है। इसका रिज़ल्ट हर साल UPSC के द्वारा दिसंबर माह या मार्च के महीने में ही जारी किया जाता है। रिज़ल्ट सामान्य तौर पर दिसंबर या मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में ही जारी कर दिया जाता है। पिछले वर्ष भी UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2022 का रिज़ल्ट 6.12.2022 को जारी किया गया था। यानि UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का रिज़ल्ट जारी करने के लिए लगभग 2 से 3 महीने का समय लेता है। इस आधार पर UPSC के द्वारा UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट दिसंबर 2023 तक जारी किए जाने की उम्मीद की जा सकती है।   

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

UPSC 2023 : पिछले 5 वर्षों की UPSC मेंस एग्जाम रिज़ल्ट जारी होने की तारीख 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की पिछले 3 वर्षों की एग्जाम डेट और रिज़ल्ट डेट दी जा रही हैं। इनकी मदद से कैंडिडेट्स UPSC मेंस रिज़ल्ट 2023 की रिज़ल्ट डेट का अनुमान लगा सकते हैं : 

                                            UPSC मेंस एग्जाम रिज़ल्ट 
UPSC मेंस 2022 एग्जाम डेट सितम्बर 16, 17, 18, 24 & 25, 2022
UPSC मेंस 2022 रिज़ल्ट डेट 6th दिसंबर 2022
UPSC मेंस 2021 एग्जाम डेट 7th, 8th, 9th, 15th and 16th जनवरी 2022
UPSC मेंस 2021 रिज़ल्ट डेट 17th मार्च 2022
UPSC मेंस 2020 एग्जाम डेट8th, 9th, 10th, 16th and 17th जनवरी  2021
UPSC मेंस 2020 रिज़ल्ट डेट23rd मार्च  2021

UPSC 2023 : ऐसे करें UPSC मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • स्टेप 1 : सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाएं। 
  • स्टेप 2 : Results आइकन पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 3 : Civil Services Mains (Written) Results 2023 के लिंक पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 4 : अब आप UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का रिज़ल्ट पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करके अपने कम्प्यूटर में सेव कर लें।  
  • स्टेप 5 : चाहे तो भविष्य के लिए UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 के रिज़ल्ट का प्रिंट आउट भी निकलवाकर रख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : 25 सितंबर का इतिहास | दलाई लामा को भारतीय नागरिकता देने की हुई थी मांग

    ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*