UPSC 2023 : UPSC ने जारी किया UPSC सिविल सर्विसेस मेंस का एडमिट कार्ड, जानिए सभी डिटेल्स

1 minute read

UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 की परीक्षा दिनांक 15.9.2023 को आयोजित की जानी है। UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2023 में जो कैंडिडेट्स पास हुए थे उन्हें UPSC मेंस एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा। UPSC द्वारा UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम के लिए ई एडमिट कार्ड्स जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जाने की पूरी प्रक्रिया और उससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया जा रहा है।

ऐसे करें UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम 2023 का एडमिट कार्ड डाउनलोड

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं :

स्टेप 1 : सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 : होमपेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन में CSE (Mains) Exam’ 2023 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : इसके बाद, अब एक नए पेज पर ‘Click Here’ पर लिंक दिखेगा। इसके बाद निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, ‘Yes’ पर क्लिक करें।स्टेप 4 : अब दिए गए बॉक्सेस में अपने क्रेडेंशियल्स डालकर लॉग-इन करें।
स्टेप 5 : अब आपको ई-एडमिट कार्ड दिखाई देगा। 
स्टेप 6 : अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
स्टेप 7: एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

UPSC नहीं जारी करेगा कोई पेपर एडमिट कार्ड

UPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि UPSC की ओर से UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम के लिए कोई भी कागज़ी (पेपर) एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स को UPSC द्वारा जारी ई एडमिट कार्ड्स का ही प्रिंट आउट निकालकर UPSC मेंस एग्जाम 2023 के लिए प्रयोग करना होगा।

15 सितम्बर 2023 को होनी है UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 की परीक्षा

UPSC सिविल सर्विसेस मेंस की परीक्षा 15.9. 2023 को आयोजित की जाएगी। UPSC सिविल सर्विसेस मेंस 2023 की परीक्षा दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी जबकि दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम के 5 बजे तक चलेगी।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*