UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग टिप्स  

1 minute read
UPSC 2023 : UPSC mains exam ke liye answer writing tips

UPSC मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड UPSC के द्वारा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC मेंस का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UPSC मेंस 2023  का एग्जाम 15 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जाना है।  UPSC मेंस एग्जाम में आंसर लिखना आना अपने आप में एक बहुत बड़ी कला है। यहाँ UPSC मेंस एग्जाम के लिए कुछ आंसर राइटिंग टिप्स दिए जा रहे हैं।

UPSC 2023 मेन्स एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग टॉप 10 आंसर राइटिंग टिप्स 

UPSC मेंस के लिए इन टिप्स को आजमाकर देखें, आपको अवश्य सफलता मिलेगी : 

  • प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ लें : इससे पहले कि आप उत्तर लिखना शुरू करें, सबसे पहले आप प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ें। क्वेश्चन पेपर में दिए गए सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें।  किसी भी प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले यह अच्छी तरह से जान लें कि प्रश्न वास्तव में है किस बारे में। 
  • अपने उत्तर को प्रमाणित करें : आंसर राइटिंग के समय ध्यान दें कि आप अपने उत्तर में जो लिखते हैं उसे प्रमाणित भी करें।  ऐसा करने से आपके उत्तर में वैधता की अधिकता बढ़ेगी।  
  • अच्छे शब्दों का चयन करें : जब भी आप उत्तर लिखें तो यह ध्यान दें कि जरूरी विषयों को दर्शाने के लिए अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करें।  ऐसा करने से आप जरूरी बातों को अच्छे से हाइलाइट कर पाएंगे।  
  • आसान भाषा का प्रयोग करें : उत्तर लिखते समय ध्यान रखें कि आप कि आपकी भाषा शैली ज्यादा कठिन न हो। आपका लेखन आसान, स्पष्ट और पूरा होना चाहिए। बहुत अधिक मुश्किल शब्दावली का प्रयोग न करें।  
  • उत्तर लिखते समय प्रेजेंटेशन का विशेष ध्यान रखें : उत्तर हमेशा साफ़ सुथरी हैण्डराइटिंग में दें। इसके अलावा उत्तर लिखते समय हमेशा हेडिंग और सब हेडिंग्स का प्रयोग करें।   
  • संपूर्ण उत्तर दें : आईएएस मुख्य परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाना महत्वपूर्ण है। आपको उत्तर को 360 डिग्री से देखना चाहिए और लिखना शुरू करना चाहिए।
  • उत्तर को पॉइंट्स में लिखें : अपने उत्तर को पॉइंट्स में लिखने का प्रयास करें।  इससे आप अपने उत्तर को अच्छे से समझा सकेंगे और परीक्षक आपके उत्तर को सही तरीके से समझ सकेगा।  
  • रेखाचित्रों का प्रयोग करें : आरेख/चित्र (Diagrams) प्रश्नों के उत्तर के लिये आरेखों का बहुत महत्त्व  होता है, जैसे कि भूगोल या अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए भारत और विश्व के मानचित्र इत्यादि। इसके अलावा एनसीईआरटी किताबों से जिओग्राफी के लिए चित्र तैयार किए जाने का अभ्यास करें। भूगोल के पेपर -1 में कई प्रकार के भौगोलिक विषयों पर प्रश्न आते हैं और आरेख इत्यादि के माध्यम से आप एक अच्छा उत्तर बना सकते हैं।
  • शब्द सीमा का ध्यान रखें : यूपीएससी मुख्य परीक्षा में प्रत्येक उत्तर पर एक शब्द प्रतिबंध होता है। ध्यान रखें कि शब्द निर्धारित शब्द संख्या से ऊपर न जाएं क्योंकि इससे अंक कम हो सकते हैं। 
  • कॉपी जमा करने से पहले अपनी कॉपी को एक बार प्रूफ़रीड कर लें : अपनी कॉपी परीक्षक के पास जमा करने से पहले अपनी कॉपी को एक बार अच्छे से प्रूफ़रीड कर लें।  देख लें कि आपने सभी प्रश्नों  के उत्तर ठीक तरह से लिखे हैं या नहीं। 

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*