UPSC 2023 : जानिए UPSC मेंस एग्जाम में क्या ले जाएं और क्या न ले जाएं 

1 minute read
list of banned and permit items in upsc main exam in Hindi

UPSC मेंस एग्जाम में अब बस चार दिन का ही समय बचा है। UPSC मेंस एग्जाम का आयोजन 15 सितम्बर 2023 को किया जाएगा। UPSC के द्वारा मेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।  कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSC मेंस एक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  यहाँ UPSC मेंस एग्जाम में ले जाने योग्य और प्रतिबंधित चीज़ों के बारे में बताया जा रहा है।  

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम में ले जाने योग्य चीज़ों की सूची 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम में ले जाने योग्य चीज़ों की लिस्ट दी जा रही है : 

  • अपने साथ में UPSC मेंस एग्जाम का ई एडमिट कार्ड और उसके साथ एक आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेन्स आदि ले जाना न भूलें।  
  • अपने साथ एक ब्लैक बॉल पैन ज़रूर ले जाएं।  
  • कैंडिडेट्स अपने मुंह पर मास्क ज़रूर लगाकर जाएं।  
  • कैंडिडेट्स चाहे तो अपने साथ हैण्ड सेनिटाइज़र की एक छोटी बोतल भी ले जा सकते हैं।  
  • जिन कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड पर उनकी फोटो साफ़ नहीं दिखाई दे रही है, वे अपने साथ अपना एक पासपोर्ट साइज़ फोटो अवश्य ले जाएं।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए टॉप टाइम मैनेजमेंट टिप्स 

UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम में प्रतिबंधित चीज़ें 

यहाँ UPSC मेंस एग्जाम में प्रतिवंधित चीज़ों की लिस्ट दी जा रही है : 

  • कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ कोई भी महंगी चीज़ जैसे सोने की अंगूठी, चेन आदि न लेकर जाएं।  
  • एग्जामिनेशन हॉल में मोबाइल फोन या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना सख्त मना है।  
  • कैंडिडेट्स चाहे तो ज़रुरत के मुताबिक़ साइंटिफिक कैलकुलेटर ले जा सकते हैं। इसके अलावा प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर लेकर जाना UPSC गाइडलाइंस के बिलकुल विरुद्ध है। अगर किसी कैंडिडेट के पास प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।  इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर न ले जाएं।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 12 September – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 किया था लाॅन्च, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*