Today History in Hindi | 12 September – एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 किया था लाॅन्च, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi 12 September

देश और दुनिया में 12 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2012 में आज ही के दिन एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया था। 2007 में 12 सितंबर के दिन ही रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का टेस्ट किया था।

12 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1998 में आज ही के दिन कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ था। 1991 में 12 सितंबर के दिन ही अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ था। Today History in Hindi | 12 September में हम 12 सितंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi | 12 September – के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2012 में आज ही के दिन एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लाॅन्च किया था।
  • 2009 में 12 सितंबर के दिन ही भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रही थी।
  • 2008 में आज ही के दिन सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया था।
  • 2007 में 12 सितंबर के दिन ही रूस ने नॉन न्‍यूक्‍लियर वैक्‍यूम बम (इको फ्रेंडली बम) का परीक्षण किया था।
  • 2006 में आज ही के दिन सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ था।
  • 2001 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया था।
  • 1998 में आज ही के दिन कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारंभ हुआ था।
  • 1991 में 12 सितंबर को ही अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1987 में आज ही के दिन इथोपिया में संविधान को अपनाया गया था।
  • 1968 में 12 सितंबर के दिन ही अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की थी।
  • 1959 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा था।
  • 1944 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया था।
  • 1873 में आज ही के दिन पहला टाइपराइटर कस्टमर्स को बेचा गया था।
  • 1786 में 12 सितंबर के दिन ही लॉॅर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना था।
  • 1635 में आज ही के दिन स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर साइन किए थे।
  • 1398 में 12 सितंबर के दिन ही तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा था

Today History in Hindi | 12 सितंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1912 में आज ही के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य फीरोज़ गांधी का जन्म  हुआ था।
  • 1922 में 12 सितंबर के दिन ही अमेरिकी कवि जैक्सन मैक लो का जन्म हुआ था।

Today History in Hindi | 12 सितंबर को हुए निधन

  • 1983 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता और लेखक रंजन का निधन हुआ था।
  • 1971 में 12 सितंबर के दिन प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन) जयकिशन का निधन हुआ था।
  • 1962 में आज ही के दिन प्रसिद्ध रचनाकार रांगेय राघव का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 12 September में आपको 12 सितंबर का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*