परीक्षा में ऐसे लिखें विश्व जल दिवस पर 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध

1 minute read
विश्व जल दिवस पर निबंध

“जल ही जीवन है।” यह कहावत हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। सदियों से प्रचलित इस कहावत की सत्यता आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी पहले थी। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हमारे जीवन में जल के महत्व और उसके संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस, हमारे जीवन में जल के महत्व को रेखांकित करता है। वहीं कई बार विद्यार्थियों को विश्व जल दिवस निबंध तैयार करने को दिया जाता है। ऐसे में विश्व जल दिवस पर एक सूचनात्मक निबंध कैसे लिखें, आईये इस लेख में जानते हैं। इस ब्लॉग में आपको 100, 200 और 500 शब्दों में विश्व जल दिवस पर निबंध के कुछ सैम्पल्स दिए गए हैं। उन सैम्पल्स को पढ़ने से पहले जान लेते हैं आखिर क्या है विश्व जल दिवस? आईये जानते हैं विस्तार से। 

विश्व जल दिवस के बारे में 

विश्व जल दिवस एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि पानी एक अनमोल संसाधन है, और हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें लोगों को जल प्रदूषण और जल संकट से निपटने के उपाय बताएं जाते हैं और उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। 

विश्व जल दिवस पर 100 शब्दों में निबंध 

विश्व जल दिवस पर 100 शब्दों में निबंध इस प्रकार से है : 

पृथ्वी पर जल के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। ऐसे में जल के महत्व और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए हर साल दुनियाभर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिन जल के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए मह्तवपूण अवसर प्रदान करता है। इस दिन की महत्वता को बढ़ाने के लिए स्कूल से लेकर कॉलेज, ऑफिसेज़ तक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उन्हीं कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पानी की बर्बादी रोकने और उसके संरक्षण के जरूरी उपायों के बारे में बताया जाता है। 

यह भी पढ़ें : Samay Ka Sadupyog Essay In Hindi

विश्व जल दिवस पर 200 शब्दों में निबंध

विश्व जल दिवस पर 200 शब्दों में निबंध इस प्रकार है : 

दुनियाभर में हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। यह दिवस जल के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। आज के समय में जल संकट एक गंभीर समस्या बन गया है। जल प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, और अनियंत्रित जल उपयोग के कारण यह संकट बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में हम विश्व जल दिवस के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं और जल प्रदूषण को रोकने के उपायों के बारे में बता सकते हैं। यह एक महत्ववपूर्ण दिवस है जब विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों की मदद से लोगों को इस अनमोल संसाधन को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

यहाँ कुछ जल संरक्षण के उपाय दिए गए हैं:

  • आप बारिश के पानी को इकट्ठा करके इसका उपयोग सिंचाई, घरेलू कार्यों और अन्य कार्यों के लिए कर सकते हैं। 
  • अपने घरों और उद्योगों में लीकिंग पाइपों को ठीक करें ताकि पानी बर्बाद न हो सके। 
  • नहाते समय, बर्तन धोते समय और अन्य कार्य करते समय जितना हो सके उतने कम पानी का उपयोग करें। 
  • नदियों, झीलों और अन्य जल स्रोतों में कूड़ा-कचरा और रसायन न फेंकें। जल को प्रदूषित होने से बचाएं। 
  • जल संरक्षण के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय के लोगों को शिक्षित करें। 

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निबंध 

विश्व जल दिवस पर 500 शब्दों में निबंध

विश्व जल दिवस पर 500 शब्दों में निबंध इस प्रकार है : 

प्रस्तावना

“जल है तो कल है” यह बहुत ही सटीक और महत्वपूर्ण कहावत है। जल एक ऐसा अनमोल संसाधन है जो सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक है। लेकिन आज के समय में दुनिया जल संकट से जूझ रहा है। बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकीकरण, और कृषि में जल के अत्यधिक उपयोग के कारन जल संकट एक गंभीर समस्या बन गया है। ऐसे में इन सभी समस्याओं से लोगों को अवगत कराने के लिए प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा। यह दिन हम सभी के जीवन में जल के महत्व रेखांकित करता है।

विश्व जल दिवस का इतिहास

पहली बार विश्व जल दिवस 1993 में मनाया गया था। इस दिन की घोषणा 1992 में रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील में आयोजित एक सम्मेलन में की गयी थी। उस सम्मेलन में इस दिन को वैश्विक स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। वहीं संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह प्रस्ताव स्वीकार किया गया और 22 मार्च 1993 को पहली बार यह दिवस मनाया गया। तब से लेकर हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है। 

विश्व जल दिवस का महत्व

पानी सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक है। लेकिन आज के समय में पानी की कमी और प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गयी है जो दुनिया भर के लोगों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में विश्व जल दिवस लोगों को इन समस्याओं के बारे में जागरूक करने और उन्हें जल संरक्षण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

यह भी पढ़ें : Swami Vivekananda Essay in Hindi

विश्व जल दिवस पर 10 लाइन्स

विश्व जल दिवस पर 10 लाइन्स इस प्रकार है : 

  • एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रति वर्ष लगभग 3.5 मिलियन लोग पानी से होने वाली बीमारियों से पीड़ित होकर मर जाते हैं। 
  • हर साल 22 मार्च को 193 देशों में विश्व जल दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व जल दिवस का इतिहास 1993 से शुरू होता है। 
  • 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में घोषित करने का निर्णय लिया। 
  • बता दें कि यह दिन 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित एकसम्मेलन में प्रस्तावित किया गया था। 
  • इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य है लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना। 
  • विश्व जल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती है। 
  • इन कार्यक्रमों में शामिल है : जागरूकता अभियान, स्कूलों और समुदायों में कार्यशालाएं, जल संरक्षण पर प्रदर्शनी, वृक्षारोपण कार्यक्रम, नदियों और झीलों की सफाई अभियान आदि। 
  • इसे हर साल एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। 
  • इस वर्ष यानि कि 2024 में विश्व जल दिवस का थीम “जल और जलवायु परिवर्तन” है।

उपसंहार

भारत सहित पूरे विश्व में बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां पर पानी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत में पानी का संकट सबसे ज्यादा होने की सम्भावना है। ऐसे में इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष यह दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल 2024 की थीम Leveraging Water for Peace है। इस थीम के द्वारा जल के महत्व पर ज़ोर दिया जायेगा। वहीं इसी थीम के आधार पर विभिन्न राष्ट्रों द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। 

FAQs

पहली बार विश्व जल दिवस कब मनाया गया था?

पहली बार विश्व जल दिवस 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। 

विश्व जल दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य है सभी लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और पानी की कमी और प्रदूषण जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रेरित करना। 

विश्व जल दिवस कितने देशों में मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस 193 देशों में मनाया जाता है।

संबंधित आर्टिकल्स

दिवाली पर निबंध समय के सदुपयोग के बारे में निबंध
लोकतंत्र पर निबंधकरियर पर निबंध 
लाल बहादुर शास्त्री पर निबंधराष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध 
ऑनलाइन शिक्षा पर निबंधमोर पर निबंध
मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध मेरे परिवार पर निबंध 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व जल दिवस पर निबंध के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य निबंध से संबंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*