National Youth Day Essay in Hindi – जानिए क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस

1 minute read
National Youth Day Essay in Hindi

स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिनके विचार युवाओं को अपने जीवन में अच्छी और बेहतरीन चीजें करने के लिए प्रेरित करते हैं। भारत में ऐसे कई महापुरुष है जिन्होंने युवाओं को सही रास्ता दिखाने के लिए बहुत से प्रयास किए है। उन्ही में से एक थे स्वामी विवेकानंद, जनकी याद में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन सभी विद्यालयों में स्वामी विवेकानंद के विचारों के बारे में चर्चाएं और कई कार्यक्रम भी होते हैं। इसलिए आज हम National Youth Day Essay in Hindi के बारे में पढ़ेंगे। 

राष्ट्रीय युवा दिवस क्या है?

देश के युवाओं को समर्पित राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के दिन हर साल मनाया जाता है। जिसको मनाने की घोषणा भारत सरकार ने 1984 में की थी। आगे चलकर देश के युवा ही देश का भविष्य बनेंगे जिसको बेहतरीन बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों के द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुवात हुई। जिसका मुख्या उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और बेहतर भविष्य का निर्माण करना है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है?

स्वामी विवेकानंद की याद और उनके विचारों को याद करने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा 1984 में इस दिन को राष्ट्र युवा दिवस के तौर पर घोषित किया गया क्यों की भारत सरकार का ये मान ना था की स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके काम करने का तरीके से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। ताकि स्वामी विवेकानंद के उच्च विचार सभी लोगो तक पहुंचे और भारत एक बेहतर राष्ट्र बने। इस दिन देश के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में खेल, निबंध-लेखन, स्पीच देने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके काम करने का तरीका प्रेरणादायक है। जो युवाओं को देश के विकास के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व

  • राष्ट्रीय युवा दिवस देश के विकास और प्रगति को लेकर युवाओं को प्रोत्साहित करता है। 
  • इस दिन युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारो के बारे में बताया जाता है जिनके वो अपने जीवन में उतारते हैं। 
  • देश के युवाओं को एक साथ लाने और उनके जीवन को सुधारने के लिए इस दिन तो मनाया जाता है। 
  • यह दिन स्वामी विवेकानंद के उच्च विचारो को और देश के प्रति उनके योगदान की याद दिलाता है। 
  • राष्ट्रीय युवा दिवस लोगों के अधिकारों के बारे में भी बताता है। 
  • इस दिवस का मुख्या उद्देश्य लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों के बारे में शिक्षा देना और उसे अपने जीवन में इस्तेमाल करना है। 
  • स्वामी विवेकानंद का मानना था की तबतक मत रुको जबतक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। 
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन सरकार युवाओं के लिए कई उनके हित में योजनाएं भी शुरू करती है। 
  • इस दिन को मनाने से आप युवाओं के हित में और आने वाली चुनिताओं के बारे में बात कर सकते हैं। 
  • ये दिन युवाओं के जीवन में नई चीजें सीखने और देश के प्रति अपना योगदान देने का अवसर प्रदान करता है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 100 शब्दों निबंध

राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है। जिसको मनाने की घोषणा भारत सरकार ने 1984 में की थी। जिसे स्वामी विवेकानंद जयंती के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के युवाओं को समर्पित है। ये दिन स्वामी विवेकानंद के जीवन जीने और उनके विचारों के बारे में लोगो को शिक्षित करता है। इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज में कई तरह की गतिविधिओं का आयोजन होता है जो की शिक्षा को बढ़ावा देता है। राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को उनकी जिम्मेदारिओं के बारे में याद दिलाता है और उसे देश के प्रति इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करता है। स्वामी विवेकानंद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ने और जीवन में कुछ अच्छा करने का था। 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 200 शब्दों निबंध

National Youth Day Essay in Hindi 200 शब्दों में नीचे दिया गया है-

राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समर्पित है जो देश को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दिन कई स्कूल और कॉलेजेस में युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होता है जो उनकी सोच को समाज सेवा की दिशा में बदलने का अवसर प्रदान करते हैं। 

युवा शक्ति देश की पहचान होती है इसलिए राष्ट्र युवा दिवस हमे यह याद दिलाता है की युवा शक्ति को कैसे सकारात्मक दिशा की ओर प्रेरित किया जा सकता है। ये एक महान दिन है जिस दिन सभी युवाओं के उत्साह को बढ़ावा दिया जाता है,ताकि वो समाज के हित में अपना योगदान दे सके।  

पहली बार 12 जनवरी 1984 में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। उसी दिन से पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को स्वामी विवेकानन्द के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय संस्कृति के अनुसार, राष्ट्रीय युवा दिवस, जिसे हम स्वामी विवेकानंद जयंती के नाम से भी जानते हैं, हर साल रामकृष्ण मठ, रामकृष्ण मिशन और उनकी शाखाओं के बहुत से केंद्रों में बड़े उत्साह के साथ ये जयंती मनाई जाती है। इसमें भक्ति गीत, धार्मिक भाषण, आरती आदि होती है।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 500 शब्दों निबंध

स्वामी विवेकानंद की याद और उनके विचारों को याद करने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा 1984 में इस दिन को राष्ट्र युवा दिवस के तौर पर घोषित किया गया क्यों की भारत सरकार का ये मान ना था की स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके काम करने का तरीके से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। आइए जानते हैं National Youth Day Essay in Hindi 500 शब्दों में।

स्वामी विवेकानंद कौन थे?

स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्ति थे जिनका जन्म सन 1863 में कोलकत्ता में हुआ था। उनका मुख्या उद्देश्य समाज के लिए काम करना और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना था। अपने गुरु रामकृष्ण से उन्होंने आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और अपने भाषण से अपने और अपने गुरु के विचारों को दुनिया के सामने रखा। तभी से वो दुनिया भर में जाना जाने लगे। और अपना पूरा जीवन समाज के विकास के लिए समर्पित कर दिया। 

राष्ट्रीय युवा दिवस किस तरीके से मनाया जाता है?

इस दिन सभी स्कूल और कॉलेजेस में कई तरीके की गतिविधिओं का इंतेज़ाम किया जाता है और युवाओं को विवेकानंद के विचारों के बारे में बताया जाता है। 

राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य क्या है?

राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने वाला दिन है। इस दिन देश भर के कई शहरों में भाषण प्रतियोगिता होती हैं। यह समाज में उनकी भूमिका के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है और यह दिन युवाओं को खुद को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक दिशा भी प्रदान करता है।

12 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती के दिन मनाया जाता है, जिनका उद्देश्य  भारत के युवाओं को देश के प्रति प्रेरित करना है। वह एक समाज सुधारक के तौर पर जाने जाते थे। राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का प्रसार करना है, जिसके लिए उन्होंने काम किया।

स्वामी विवेकानन्द के विचार युवाओं के लिए एक प्रेरणा थे। छोटी उम्र में ही वह ब्रह्म समाज आंदोलन में शामिल हो गये थे। उनका मानना ​​था कि युवाओं की कोई उम्र नहीं होती और वे देश के लिए एक अच्छा बदलाव ला सकते हैं।  

स्वामी विवेकानंद के लिए, शिक्षा का अर्थ सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना है जो छात्रों के व्यक्तित्व को एक सकारात्मक दिशा देती है उनका मानना ​​था कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने, अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनें। उन्होंने युवाओं से खुद को शिक्षित करने को कहा और अपने जीवन में सेवा के महत्व पर जोर दिया। 

उपसंहार 

स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्ति, साहित्यकार और धर्म के ज्ञाता थे जिनके विचारों की वजह से ही वो युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए, जो की उनके जीवन को एक सही मार्गदर्शन देगा। इसी वजह उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के नाम से घोषित किया ताकि लोग उनके विचारो को अपने जीवन में उतारें। इस दिन देश में सभी स्कूल और कॉलेज में लोग निबंध, भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं। साथ ही ये दिन युवाओं के लिए एक उत्साह की तरह मनाया जाता है। 

विवेकानंद कहा करते थे की कोई किसी को ज़बरदस्ती नहीं पढ़ा सकता, उस व्यक्ति को खुद अपने अंदर आध्यात्मिक चीजें लानी होंगी। देश के युवाओं को समर्पित यह दिन उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों के बारे में बताता है। स्वामी विवेकानंद ने अपनी अंतिम सांस 4 जुलाई 1902 को ली। 

राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 लाइनें

National Youth Day Essay in Hindi जानने के बाद अब राष्ट्रिय युवा दिवस पर 10 लाइनें भी जान लेते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • स्वामी विवेकानंद की जयंती को मनाने के लिए 12 जनवरी को विश्व युवा दिवस मनाया जाता है। 
  • भारत सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्र युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 
  • इस दिन का मुख्या उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों के बारे में शिक्षा देना है। 
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन सभी स्कूल और कॉलेजो में निम्नलिखित गतिविधियां होती है। 
  • इस दिन भारत सरकार द्वारा कई चैनलों में सफल युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाता है। 
  • यह दिन युवाओं को स्वतंत्रता सेनानीयों का देश के प्रति योगदान के बारे में भी याद दिलाता है। 
  • राष्ट्रीययुवा दिवस युवाओं को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं के बारे में जान ने का अवसर प्रदान करता है। 
  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव युवाओं के बीच भाईचारा और शांति बनाए रखने के बारे में बताता है। 
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन लोग भरी संख्या में रक्तदान भी करते हैं। 
  • भारत के कई शहरों में राष्ट्रीय युवा दिवस पांच से छह दिनों के लिए मनाया जाता है (12 जनवरी से 16 जनवरी तक)

FAQs

राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 की थीम क्या है?

विकसित युवा, विकसित भारत। 

12 जनवरी को किसका जन्म हुआ था?

स्वामी विवेकानंद का। 

पहली बार युवा दिवस कब मनाया गया था?

सन 1984 में। 

राष्ट्रीय युवा नीति कब लागू की गई थी?

2014 में। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको National Youth Day Essay in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*