नागार्जुन का जन्म कब हुआ था और उनकी प्रमुख रचनाएं 

1 minute read
नागार्जुन का जन्म कब हुआ था?

प्रगतिशील कवि नागार्जुन आधुनिक हिंदी साहित्य के विख्यात रचनाकार के रूप में जाने जाते हैंI उनका वास्तविक नाम वैद्यनाथ मिश्र थाI लेकिन साहित्य की दुनिया में उन्हें ‘नागार्जुन’ के नाम से जाना जाता हैI नागार्जुन को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया थाI उन्होंने हिंदी, मैथली और संस्कृत में बेहतरीन कविताओं की रचना करने के साथ ही उन्होंने कहानियां और निबंध भी लिखे थेI यहाँ नागार्जुन का जन्म कब हुआ था के साथ ही उनकी प्रमुख रचनाओं के बारे में बताया जा रहा हैI 

नागार्जुन का जन्म कब हुआ था?

नागर्जुन का जन्म 30 जून 1911 को बिहार के मधुबनी जिले के सतलखा में हुआ थाI यह उनकी माता का मायका थाI उनका गांव दरभंगा जिले में थाI इनके पिता का नाम गोकुल मिश्र और माँ का नाम उमा देवी थाI नागार्जुन के बचपन का नाम  ‘ठक्कन मिसर’ था। नागार्जुन से पहले नागर्जुन के माता पिता अपनी चार संतानों को खो चुके थेI नागर्जुन ने वैद्यनाथ की प्राण रक्षा के लिए बाबा वैद्यनाथ की बहुत पूजा अर्चना की और बाद में बाबा वैद्यनाथ की कृपा-प्रसाद मानकर इस बालक का नाम वैद्यनाथ मिश्र रखा गया।

राजनीति में भी रहे सक्रिय 

वर्ष 1938 में भारत आने के बाद उन्होंने किसान आंदोलन में भाग लिया और राजनीतिक कार्यकलापों के कारण कई बार जेल भी जाना पड़ा। इस बीच उन्होंने मैथिली में आठ-आठ पृष्ठों की छोटी कविता पुस्तक लिखकर ट्रेन में बेचना शुरू की। वहीं इस समय भी उनका घूमना फिरना जारी रहा। वह कुछ समय तक ‘कम्युनिस्ट पार्टी’ से भी जुड़े रहे किंतु वर्ष 1962 में चीनी आक्रमण के बाद अपनी सदस्यता छोड़ दी। 

नागार्जुन की प्रमुख रचनाएं 

नागार्जुन की प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं: 

काव्य-संग्रह 

काव्य-संग्रहभाषा प्रकाशन 
बूढ़वार मैथिली वर्ष 1941 
विलाप मैथिली वर्ष 1941 
शपथ हिंदी वर्ष 1948 
चित्रा मैथिली वर्ष 1949 
चना जोर गर्म हिंदी वर्ष 1952 
युगधारा हिंदी वर्ष 1953 
खून और शोले हिंदी वर्ष 1955 
प्रेत का बयान हिंदी वर्ष 1957 
सतरंगे पंखों वाली हिंदी वर्ष 1957 
प्यारी पथराई आँखें हिंदी वर्ष 1962 
पत्रहीन नगन गाछ मैथिली वर्ष 1967 
अब तो बंद करो हे देवी हिंदी वर्ष 1971  
तालाब की मछलियाँ हिंदी वर्ष 1974 
चंदना हिंदी वर्ष 1976 
तुमने कहा था हिंदी वर्ष 1980 
हजार-हजार बाहों वाली हिंदी वर्ष 1981 
पुरानी जूतियों का कोरस हिंदी वर्ष 1983 
रत्न गर्भ हिंदी वर्ष 1984 
ऐसे भी हम क्या, ऐसे भी तुम क्या हिंदी वर्ष 1985 
आखिर ऐसा क्या कह दिया मैंने हिंदी वर्ष 1986 

उपन्यास 

  • रतिनाथ की चाची 
  • बलचनमा
  • वरुण के बेटे
  • बाबा बटेसर नाथ
  • दुखमोचन
  • इमरितिया 
  • उग्रतारा
  • जमनिया के बाबा
  • कुंभीपाक
  • अभिनंदन 
  • नई पौध
  • पारो – (हिंदी और मैथिली भाषा दोनों में) 

कहानी-संग्रह 

  • आसमान में चंदा तेरे – वर्ष 1982 

निबंध-संग्रह 

  • अन्नहीनम
  • क्रियाहीनम

अनुवाद

  • मेघदूत
  • गीत गोविंद 
  • विद्यापति की पदावली  

संबंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस
विश्व महासागर दिवसविश्व प्रत्यायन दिवस
राष्ट्रीय जड़ी-बूटी और मसाला दिवसविश्व बालश्रम निषेध दिवस
विश्व एल्बिनिज़्म जागरुकता दिवसविश्व रक्तदाता दिवस
विश्व पवन दिवस अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवसफादर्स डे
राष्ट्रीय पठन दिवसविश्व शरणार्थी दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको नागार्जुन का जन्म कब हुआ था? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*