कितनी है माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई और इसे कैसे मापा जाता है? 

1 minute read
माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई

माउंट एवरेस्ट को नेपाल में सगरमाथा और तिब्बत में चोमोलुंगा भी कहा जाता है। एवरेस्ट की चोटी हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,848.86 मीटर (29,032फ़ीट) है। यह चोटी नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है। एवरेस्ट की चोटी हर पर्वतारोही का सपना होती है। यहाँ माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई और इसे मापने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

 माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई कितनी है? 

एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848.86 मीटर (29,032 फ़ीट) है। यह चोटी नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है। 

यह भी पढ़ें: 10 Lines On Mount Everest: माउंट एवरेस्ट के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य 

कैसे मापी जाती है माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई? 

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को मापने के लिए कई विधियों का प्रयोग किया जाता है। इनमें से कुछ तरीके इस प्रकार हैं : 

परम्परागत विधियां 

  • थियोडोलाइट : यह एक ऑप्टिकल उपकरण है जिसका प्रयोग क्षैतिज कोणों को मापने के लिए किया जाता है।  
  • त्रिकोणीय श्रृंखला : इस विधि में, कई बिंदुओं से शिखर तक के कोणों को मापकर त्रिभुजों की एक श्रृंखला का निर्माण किया जाता है। 
  • ज्यामिति : इन कोणों और ज्ञात दूरी का उपयोग करके त्रिभुजों की ऊंचाई और फिर शिखर की ऊंचाई की गणना की जाती है। 

आधुनिक विधियां 

  • जीपीएस के द्वारा : जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के द्वारा सैटेलाइट की मदद से किसी स्थान के बिंदुओं का सही निर्धारण का पता करके माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई का पता लगाया जाता है।  
  • रडार: इसके द्वारा रेडियो तरंगों का उपयोग करके माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई का पता लगाया जाता है।  
  • लिडार: यह प्रकाश तरंगों का उपयोग करके किसी वस्तु की एक 3डी इमेज बनाने की एक विधि है। 
  • फोटोग्रामेट्री: यह हवाई तस्वीरों का प्रयोग करके पहाड़ों की ऊंचाई और दूरी मापने का एक तरीका है। 

माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को सबसे पहले कब मापा गया?

ब्रिटिश सर्वेक्षणकर्ताओं ने त्रिकोणमितीय विधियों का प्रयोग करके सबसे पहली बार वर्ष 1856 में एवरेस्ट की चोटी की ऊंचाई का पता लगाया था। उन्होंने दार्जलिंग से माउंट एवरेस्ट की दूरी और कोणों का माप लिया और फिर ज्यामिति का प्रयोग करके माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की गणना की। उस समय माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29,002 फ़ीट (8,840 मीटर) थी। यह माउंट एवरेस्ट की वर्तमान ऊंचाई से थोड़ा कम थी, लेकिन उस समय की सबसे सटीक गणना थी। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि आपको माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई की जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*