International Day of UN Peacekeepers in Hindi: 29 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस? कैसे हुई इसकी शुरुआत?

1 minute read
International Day of UN Peacekeepers in Hindi

International Day of UN Peacekeepers in Hindi: हर वर्ष 29 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस’ (International Day of United Nations Peacekeepers) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन वीर पुरुषों और महिलाओं को समर्पित होता है, जो विश्व शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न मिशनों में सेवा करते हैं। बताना चाहेंगे कि यह दिन उन हजारों शहीदों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने विश्व में शांति बनाए रखने के पवित्र उद्देश्य की पूर्ति करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की शुरुआत 1948 में हुई थी, जब UN Security Council ने मध्य-पूर्व में संयुक्त राष्ट्र ट्रूस सुपरविजन ऑर्गेनाइजेशन (UNTSO) को तैनात किया था। यह पहला मिशन था, जिसका उद्देश्य इज़राइल और उसके पड़ोसी देशों के बीच संघर्षविराम की निगरानी करना था। तब से लेकर आज तक, दुनिया भर में 70 से अधिक UN शांति मिशन चलाए जा चुके हैं। इस लेख में आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस (International Day of UN Peacekeepers in Hindi) की विस्तृत जानकारी दी दी गई है, जिसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढ़ना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस क्या है?

हर साल 29 मई को विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण दिवस विश्वभर में  शांति और सुरक्षा को बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है। इसके साथ ही यह दिन शांति सैनिकों को सम्मानित करने और उनके साहस और बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस का इतिहास क्या है?

29 मई 1948 एक ऐतिहासिक दिन था जब पहले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, संयुक्त राष्ट्र युद्धविराम पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की स्थापना की गई थी। इस मिशन की स्थापना इजरायल और उसके अरब पड़ोसियों के बीच युद्ध विराम समझौते की निगरानी करने के लिए की गयी थी। 1948 में मात्रा 72 सैनिकों ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में सेवा दी थी। अब यह संख्या 10 लाख से अधिक हो गयी है। 

यह भी पढ़ें : मई 2024 के महत्वपूर्ण दिनों की पूरी लिस्ट

पहली बार कब मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस?

संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पहली बार 29 मई 2003 में मनाया गया था। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2003 में 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से लेकर यह दिवस हर साल शांति सैनिकों के योगदान को सम्मान देने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जा रहा है। इस दिन उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रबंधन कार्यों में अपने समर्पण और साहस का प्रदर्शन किया।

29 मई को क्यों मनाया जाता है यह दिवस?

आपको बता दें कि 29 मई की तारीख संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए इसलिए चुनी गई है क्योंकि 1948 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने पहला शांति मिशन, संयुक्त राष्ट्र ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) फिलिस्तीन में भेजा था। बता दें कि इस मिशन का उद्देश्य था युद्ध विराम की निगरानी करना, स्थानीय अधिकारीयों का सहयोग करना, शरणार्थियों की वापसी में सहायता करना और भविष्य के अन्य शांति मिशनों को भी मार्ग प्रदर्शित करना। 

यह भी पढ़ें : जानिए संयुक्त राष्ट्र दिवस के बारे में 

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में शांति स्थापना अभियानों में अपनी सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की बहादुरी और समर्पण को सम्मानित करना, उनकी उपलब्धियों को मान्यता देना और शांति स्थापना के महत्व को बढ़ावा देना है। 

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस 2025 की थीम

हर साल संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 2025 की थीम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि वर्ष 2024 में इसकी थीम “भविष्य के लिए फिट, एक साथ बेहतर निर्माण” थी, जो हमें बताती थी कि हम एक साथ मिलकर एक बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

विश्व शांति बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की भूमिका

विश्व शांति बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह शांतिरक्षक अक्सर अपनी जान को खतरों में डालकर चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में जीवन बचाने, शांति स्थापित करने और मानवीय सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह सैनिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के आदेश पर तैनात किए जाते हैं और दुनियाभर में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई करते हैं। इस दौरान उन्हें कई विभिन्न प्रकार के खेत्रों का भी सामना करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें : यूएनओ की फुल फॉर्म क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस कैसे मनाएं?

अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक दिवस को निम्नलिखित तरीकों के माध्यम से मनाएं, जो इस प्रकार हैं –

  • शांति और वैश्विक एकता को समझाने के लिए निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की जा सकती हैं।
  • इस दिन हमें अपने बच्चों को संयुक्त राष्ट्र के कार्यों और भारत के योगदान के बारे में बताना चाहिए।
  • भारत में UN Peacekeeping मिशनों में भाग ले चुके जवानों को सम्मानित करने के लिए विशेष आयोजन किए जा सकते हैं।
  • दूरदर्शन, आकाशवाणी, PIB व MyGov जैसे सरकारी प्लेटफॉर्म्स इस दिन विशेष डॉक्युमेंट्री और लेख साझा करते हैं।
  • भारत के शहीद शांतिरक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुष्पांजलि समारोह और दो मिनट का मौन रखा जा सकता है।
  • ‘संयुक्त राष्ट्र और विश्व शांति’ विषय पर पुस्तकें पढ़ना और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन एक बौद्धिक तरीका हो सकता है।

यूएन पीसकीपिंग में भारत का योगदान

भारत, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना (यूएन पीसकीपिंग) में सबसे बड़ा योगदानकर्ता देशों में से एक रहा है। ऐसे में International Day of UN Peacekeepers in Hindi में आप जानेंगे कि यूएन पीसकीपिंग में भारत का योगदान क्या है : 

  • संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भारतीय सैनिकों को दुनिया भर के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जैसे कांगो, दक्षिण सूडान, लेबनान, हैती और साइप्रस आदि। 
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (MONUSCO) में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन में भारत दूसरा सबसे बड़ा सैन्य (1,888) और पांचवां सबसे बड़ा (139) पुलिस-योगदान करने वाला देश है।
  • 2007 में, भारत पहला ऐसा देश था जिसने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की तैनाती के लिए सभी महिला सैनिकों को भेजा था।
  • भारत पहला देश था जिसने 2007 में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की तैनाती के लिए सभी महिला सैनिकों को भेजा था।

FAQs

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 29 मई को मनाया जाता है। 

दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय संगठन क्या है?

दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय संगठन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) है जिसकी स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 51 देशों द्वारा की गई थी। इस संगठन की स्थापना युद्धों की पुनरावृत्ति को रोकने और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के खतरों को खत्म करने के उद्देश्य से की गयी थी। 

संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना क्या काम करती है? 

दुनियाभर में हिंसा को रोकने और शांति कायम करने में संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना अहम भूमिका निभाती है। 

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में कार्यरत सैनिकों के बलिदान, साहस और योगदान को सम्मान देना तथा वैश्विक शांति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक किसे कहा जाता है?

वे सशस्त्र बलों, पुलिस बलों या असैन्य कर्मियों को कहा जाता है, जिन्हें सदस्य देशों की ओर से संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में तैनात किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन कब आरम्भ हुआ?

पहला औपचारिक शांति मिशन वर्ष 1948 में स्थापित “यूनाइटेड नेशंस ट्रूस सुपरविजन ऑर्गनाइजेशन” था।

भारत का शांति मिशनों में क्या योगदान है?

भारत विश्व के शीर्ष योगदानकर्ता देशों में शामिल है और अब तक दो लाख से अधिक भारतीय सैनिक विभिन्न शांति अभियानों में सेवा दे चुके हैं।

इस दिवस की 2025 की थीम क्या है?

वर्ष 2025 की थीम “Building Sustainable Peace, Together” घोषित की गई है, जो सामूहिक सहयोग पर जोर देती है।

शांति सैनिक किन प्रमुख चुनौतियों का सामना करते हैं?

वे संघर्ष क्षेत्रों में हिंसा, सीमित संसाधन, राजनीतिक दवाब, सांस्कृतिक विविधता और चरम मौसम जैसी चुनौतियों से जूझते हैं।

शांति सैनिक बनने के लिए मूलभूत योग्यताएँ क्या होती हैं?

इच्छुक व्यक्ति को अपने देश की सेना, पुलिस या असैन्य सेवा में चयनित होना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र के मानक प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता है और पर्याप्त शारीरिक‑मानसिक फिटनेस आवश्यक है।

संबंधित आर्टिकल्स

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस (International Day of UN Peacekeepers in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*