ISRO अध्यक्ष बोले- चंद्रमा पर सो रहा है चंद्रयान-3, जल्द ही जागने की आस

1 minute read
Chandrayaan-3

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर जोकि अपना काम बेहतर तरीके से करने के बाद चंद्रमा पर मजे से सो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमनाथ ने यह भी संकेत दिया कि अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने बताया की अभी तक लैंडर से कोई संकेत नहीं प्राप्त हुआ है। उम्मीद है अगर यह जागना चाहता है तो इसे जागने दो और तब तक हम प्रतीक्षा करेंगे। लैंडर ने चंद्र दिवस के समय अपने काम को अच्छे से किया था।

ISRO के चीफ सोमनाथ ने यह बताया कि हमें निराश होने की जरुरत नहीं हैं, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर में ऐसी तकनीक भेजी गई है जिससे वह सूरज की रोशनी से ऊर्जा हासिल कर लेंगे और खुद जग जाएंगे। हमें बस यहां से उन पर नजर रखनी है। हमारे पास अभी अभी 13-14 दिन बाकी हैं।

इसरो द्वारा किये गए 23 अगस्त को इस ऐतिहासिक लैंडिंग के उपरांत लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने चंद्र सतह पर कई विभिन्न कार्यों को किया गया। जिसमें सल्फर और सापेक्ष तापमान रिकॉर्ड अन्य कई चीजें पता लगी।

जनवरी तक अपनी मंजिल पर पहुंचेगा आदित्य एल1

सूर्य की स्टडी करने के लिए ISRO के बाद अंतरिक्षयान–आदित्य एल1–के जनवरी के मध्य अपनी मंजिल तक पहुंचने की उम्मीद है। यह एक दूरी की लंबी यात्रा है। यह करीब 110 दिनों की यात्रा है और अब इसने महज कुछ ही दूरी तय की है। हमने इसके प्रक्षेप रास्ता को थोड़ा ठीक किया है, क्योंकि L1 पॉइंट तक पहुंचने के लिए जल्दी सुधार महत्वपूर्ण है। ट्रैकिंग के बाद, हमने पाया कि यह है एल1 पॉइंट की तरफ सही दिशा में जा रहा है।

सम्बंधित आर्टिकल

चंद्रयान 3 किस जगह व राज्य से लांच हुआ है?चंद्रयान-3 की प्रति सेकंड स्पीड क्या है?
चंद्रयान-3 चाँद पर कब पहुंचेंगे?चंद्रयान-3 मिशन के डायरेक्टर कौन हैं?
चंद्रयान-3 की लैंडिंग डेट क्या है?चंद्रयान-3 क्या है?
चंद्रयान-3 का नाम क्या है?चंद्रयान-3 सफल है या नहीं?
चंद्रयान-3 की टीम में कौन हैं?चंद्रयान-3 में कितने लोग जायेंगें?
चंद्रयान-1 कब लॉन्च हुआ था?चंद्रयान-3 कितनी दूरी तय करेगा?
चंद्रयान-3 कहाँ से लॉन्च किया गया?चंद्रयान-3 क्यों लॉन्च किया गया?
ISRO Full Form in Hindi : इसरो का पूरा नाम क्या है?जानिए ISRO साइंटिस्ट कौन होते हैं और ISRO साइंटिस्ट कैसे बनें?
Gaganyaan Mission in Hindi | गगनयान मिशन क्या है और यह कब लाॅन्च होगा?Chandrayaan-3 | चंद्रयान-3 को पहुँचने में क्यों लगेंगे इतने दिन?
ISRO ने जारी किया लैंडर का नया वीडियो, 23 को आई बाधा तो 27 अगस्त को उतर सकता है चांद पर चंद्रयान-3Chandrayaan 3 Soft Landing Time : 23 अगस्त को इतने समय चांद पर उतरने को तैयार चंद्रयान-3, जानें क्या है इसरो की ताजा अपडेट

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको Chandrayaan-3 की लेटेस्ट अपडेट पता चली होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*