जी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है?

1 minute read
जी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है?

जी7, जिसे ग्रुप ऑफ़ सेवन या सात देशों के समूह के नाम से भी जाना जाता है, विश्व के सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। यह एक ऐसा मंच है जो वैश्विक आर्थिक विकास और सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नेताओं को एकजुट करने का काम करता है। इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इटली, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी शामिल है। जी-7 के समूह का गठन 1975 में G6 के रूप में किया गया था। बाद में 1976 में कनाडा को इसमें शामिल किया गया जिसके बाद यह G7 बन गया। इस ब्लाॅग में हम ग्रुप ऑफ सेवन, जी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है? के बारे में जानेंगे।

जी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है?

जी-7 एक अनौपचारिक समूह है जिसके पास कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है। जी-7 के सदस्य देश बारी-बारी से मेजबानी करते हैं और बैठकों का नेतृत्व करते हैं। यानी कि जी-7 की बैठक के लिए हर साल सदस्य देशों में से एक अध्यक्षता ग्रहण करता है। 2024 में, जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली में किया जा रहा है इसलिए इटली इस वर्ष अध्यक्ष है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 में, जी-7 शिखर सम्मेलन कनाडा में आयोजित किया जा सकता है तो उस दौरान कनाडा अध्यक्ष होगा।

यह भी पढ़ें- 50th G7 Summit : कहां होगा 50वां G7 समिति सम्मेलन, यहां जानें इसका इतिहास

जी-7 में शामिल देश कौन से हैं?

G7 में शामिल देशों के नाम इस प्रकार हैंः

  1. कनाडा (Canada)
  2. फ्रांँस (France)
  3. जर्मनी (Germany)
  4. इटली (Italy)
  5. जापान (Japan)
  6. यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
  7. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of america).

आपको बता दें कि 2024 में इटली के अपुलिया के फसानो शहर के बोर्गो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून 2024 तक जी7 का 50वां शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देश शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : G7 Summit : G7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां होगा?

संबंधित आर्टिकल्स

इटली में हो रहा 50वां G7 समिति सम्मेलनG7 शिखर सम्मेलन 2025 कहां होगा?
2024 जी7 सम्मेलन का एजेंडाजी-7 की स्थापना कब हुई?
जी7 देशों की सूचीG7 का इतिहास और महत्व?
जी7 की फुल फॉर्म क्या है?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको जी-7 मुख्यालय कहाँ स्थित है? के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*