G-7 देशों का समूह: संरचना, सदस्य देश और वर्तमान भूमिका

1 minute read
G7 Countries in Hindi

G-7 यानी Group of Seven एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संगठन है, जिसमें दुनिया के सात सबसे विकसित और औद्योगिक देशों का समूह शामिल है। इसमें कनाडा, जापान, जर्मनी, फ्रांस, इटली, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। यह समूह वैश्विक आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रतिवर्ष एक शिखर सम्मेलन आयोजित करता है।

वर्ष 2025 का 51वां G-7 शिखर सम्मेलन 15–17 जून तक कनानास्किस, अल्बर्टा, कनाडा में आयोजित किया गया था। बताना चाहेंगे G-7 के निर्णय वैश्विक नीति, जलवायु और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करते हैं, इसलिए UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों के लिए इसकी जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

G7 क्या है?

G-7 विश्व की सर्वाधिक विकसित तथा उन्नत अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है। इस शिखर सम्मेलन में सदस्य देश जलवायु परिवर्तन, आपसी सहयोग बढ़ाने, भू-राजनीतिक संकट, मानवीय संकट और वैश्विक चुनौतियों से निपटने की रणनीतियां बनाते हैं। भारत G-7 का सदस्य नहीं है, लेकिन हाल के वर्षों में उसे ‘आउटरीच कंट्री’ के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

G-7 की शुरुआत सन 1975 में हुई थी। प्रारंभ में इस समूह में फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल थे। वर्ष 1976 में कनाडा के शामिल होने के बाद इसे G-7 के रूप में जाना जाने लगा। इसके बाद वर्ष 1997 में रूस के G-7 में शामिल होने के बाद इसे कई वर्षों तक ‘G-8’ के नाम से जाना गया। किंतु वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर रूस द्वारा कब्जा किए जाने के कारण, उसे समूह से निष्कासित कर दिया गया, जिसके पश्चात इसका नाम पुनः G-7 कर दिया गया।

G-7 देशों के नाम

G-7 देशों के नाम निम्नलिखित हैं;-

संख्या G-7 देश
1जर्मनी
2कनाडा
3फ्रांस
4संयुक्त राज्य अमेरिका
5यूनाइटेड किंगडम
6इटली
7जापान

G-7 के वर्तमान लक्ष्य 

G-7 के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं;-

  • वैश्विक आर्थिक स्थिरता और वृद्धि
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विकास 
  • नेट-ज़ीरो लक्ष्य
  • इज़राइल–ईरान के बीच मध्यस्थता 
  • यूक्रेन–रूस युद्ध की समाप्ति 
  • आतंकवाद उन्मूलन
  • साइबर सुरक्षा को बढ़ाना 
  • विकासशील देशों की सहायता करना 
  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार और निवेश को बढ़ाना 
  • अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता और शरणार्थियों का संरक्षण करना 

यह भी पढ़ें: बजट किसे कहते हैं?

G7 शिखर सम्मेलन का आयोजन

G-7 शिखर सम्मेलन अध्यक्ष देश
51वां कनाडा
50वां इटली
49वां जापान
48वां जर्मनी
47वां यूनाइटेड किंगडम
46वां यूनाइटेड किंगडम
45वां फ्रांस
44वां कनाडा

FAQs

G7 में वर्तमान में कितने देश हैं?

G7 में वर्तमान में 7 देश सदस्य हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

G7 का मुख्यालय कहाँ है?

G7 का कोई स्थायी मुख्यालय नहीं है; इसकी अध्यक्षता हर वर्ष एक सदस्य देश द्वारा की जाती है।

एशिया का कौन सा देश g7 का सदस्य है?

एशिया का जापान G7 का सदस्य है।

जी7 शिखर सम्मेलन 2025 किस देश में आयोजित हुआ था?

वर्ष 2025 का 51वां G-7 शिखर सम्मेलन 15-17 जून को कनानास्किस, अल्बर्टा, कनाडा में हुआ।

आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको अंतरराष्ट्रीय समूह G-7 की पूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी। ऐसे ही UPSC परीक्षा से संबंधित अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*