10 Lines on Independence Day : बच्चे ऐसे लिख सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर छोटा-सा निबंध

1 minute read
10 Lines on Independence Day in Hindi

भारत की आजादी जिसके लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित बहुत से क्रांतिकारियों ने आपने खून बहाया तब जाकर 15 अगस्‍त 1947 को भारत को आज़ादी मिली और आज हम हर्षोउल्लास के साथ इस स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मानते हैं। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ-साथ स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। इतने महान और महत्वपूर्ण दिन के बारे में छोटे बच्चे जान सकें और देश के प्रति अपना योगदान दे सकें इसके लिए उन्हें स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन (10 Lines on Independence Day in Hindi) लिखने को दी जाती हैं। इसमें आपकी मदद करने के लिए इस ब्लॉग में स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन (10 Lines on Independence Day in Hindi) दी गई हैं।

  1. इस साल भारत देश 78वां वर्षगांठ मनाने जा रहा है।
  2. लगभग 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश के शासन के बाद 15 अगस्‍त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। 
  3. हर साल इस दिन को याद करने और कई क्रांतिकारियों, देशभक्तों और शहीदों को सम्मान देने के लिए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। 
  4. स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण किया जाता है और राष्ट्रगान गाया जाता है इसी के साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। 
  5. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। 
  6. भारत के झंडे में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफ़ेद, नीचे हरा रंग है और बीच में नीले रंग का अशोक चक्र है। केसरिया रंग ताकत व साहस, सफ़ेद रंग शांति व सत्य का, हरा रंग उर्वरता व समृद्धि का प्रतीक है।
  7. तिरंगे के अशोक चक्र में 24 तीलियाँ है जो मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती है और ये 24 गुण हैं संयम, आरोग्य, शांति, त्याग, शील, सेवा, क्षमा, प्रेम, मैत्री, बंधुत्व, संगठन, कल्याण, समृद्धि, उद्योग, सुरक्षा, नियम, समता, अर्थ, नीति, न्याय, सहकार्य, कर्तव्य, अधिकार, बुद्धिमता।
  8. भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन, जिसे मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर ने बंगाली में रचा था, को इसके हिंदी संस्करण में संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था। 
  9. बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में रचित वंदे मातरम गीत स्वतंत्रता संग्राम में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत था। इसे जन-गण-मन के बराबर दर्जा प्राप्त है। 
  10. भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में डॉ. भीमराव आंबेडकर को जाना जाता है।
स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन

यह भी पढ़ें – महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

संबंधित आर्टिकल

स्वतंत्रता दिवस पर शायरीस्वतंत्रता दिवस पर जीके क्विज
स्वतंत्रता दिवस के लिए क्यों महत्वपूर्ण है 15 अगस्त का दिनस्वतंत्रता दिवस पर निबंध
स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने योग्य बेस्ट टॉपिक्स, जो राष्ट्रवाद की एक नयी अलख जगायेंगेपढ़िए वो नारे, जिन्होंने अपने शब्दों से आज़ादी की यात्रा शुरू की
स्वतंत्रता दिवस पर आधारित कुछ चित्रस्वतंत्रता दिवस पर आधारित कुछ बेहतर और इंट्रस्टिंग पोस्टर

उम्मीद है, आप स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन (10 Lines on Independence Day in Hindi) लिख पाएं होंगें। ट्रेंडिंग इवेंट से सम्बंधित ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*