Top 10 Reasoning Questions in Hindi : रीजनिंग सेक्शन को अब करें आसान इन प्रश्नों के साथ 

1 minute read
Top 10 Reasoning Questions in Hindi

Top 10 Reasoning Questions in Hindi : विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में जैसे बैंक पीओ, क्लर्क, एसएससी और रेलवे में लॉजिकल रीजनिंग सेक्शन से प्रश्नों को पूछा जाता है। रीजनिंग के प्रश्न काफी घूमा-फिरा कर पूछे जाते हैं, जिसमें अभ्यर्थी काफी असमंजस में हो जाते हैं। लेकिन अगर रीजनिंग के प्रश्नों की प्रतिदिन प्रैक्टिस की जाएं, तो इन्हें हल करना इतना भी मुश्किल नहीं होता है। अभ्यर्थी की इस परेशानी और आगामी परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए, हमने आज Top 10 Reasoning Questions in Hindi को तैयार किया है। जिससे आपको आपकी तैयारी की सही रणनीति मिल सकती है।


प्रश्न 1 : मोची : चमड़ा : : दर्जी : ?

(A) बजाज

(B) कमीज

(C) धागा

(D) कपड़ा

उत्तर :  (D) जिस तरह से मोची- चमड़ा से संबंधित है, उसी तरह दर्जी- कपड़े से संबंधित होता है। 


प्रश्न 2 : लड़कों की एक लाइन में रोहन बाएं छोर से 33वां है। दीपक, रोहन के दायें से 17वें स्थान पर है। यदि दीपक दायें छोर से 35वां है, तब दायें छोर से रोहन का स्थान क्या होगा?

  1. 50
  2. 51
  3. 52
  4. 60

उत्तर – (C) स्पष्टीकरण: बाएं से रोहन का स्थान = 33
दायें से दीपक का स्थान = 35
दीपक का स्थान = रोहन के दायें से 17वें स्थान पर
अतः बाएं छोर से दीपक का स्थान = 33 + 17
= 50
कुल छात्र = बाएं से दीपक का स्थान + दायें से दीपक का स्थान – 1
= 50 + 35 – 1= 84
दायें से रोहन का स्थान = छात्र – बाएं से रोहन का स्थान – 1
= 84 – 33 + 1 = 52
इसलिए दायें से रोहन का स्थान 52 है।


प्रश्न 3 : यदि Q का अर्थ ‘जोड़ना’ है, J का अर्थ ‘गुणा’ है, T का अर्थ है ‘घटाना’ और K का अर्थ है ‘भाग देना’ तो 30 K 2 Q 3 J 6 T 5 = ?


(A): 29
(B): 28
(C): 35
(D): 40

उत्तर – (B) स्पष्टीकरण:  BODMAS नियम लगाएं।
30 K 2 Q 3 J 6 T 5
= 30 / 2 + 3 x 6 – 5
= 15 + 18 – 5= 28


प्रश्न 4 :  1 तस्वीर की ओर इशारा करते हुए स्वाति ने कहा, “वह मेरे दादा के इकलौते बेटे का बेटा है।” तस्वीर वाला व्यक्ति स्वाति से किस प्रकार संबंधित है?

  1. भाई
  2. अंकल
  3. बेटा
  4. डेटा अपर्याप्त है

उत्तर – (A) स्पष्टीकरण: तस्वीर में दिख रहा आदमी स्वाति के दादा के बेटे का बेटा है यानी स्वाति के पिता का बेटा है। अत: लड़का स्वाति का भाई है।


प्रश्न 5 : 1. पुलिस 2. सजा 3. अपराध 4. न्यायाधीश 5. निर्णय 

  1. 3, 1, 2, 4, 5
  2. 1, 2, 4, 3, 5
  3. 5, 4, 3, 2, 1
  4. 3, 1, 4, 5, 2

उत्तर – (D) स्पष्टीकरण: सही क्रम है:

अपराध  पुलिस  न्यायाधीश  निर्णय सजा

3           1           4            5         2


प्रश्न 6 : अक्षर और प्रतीक श्रृंखला आम तौर पर अक्षरों, संख्याओं या दोनों के अनुक्रमिक क्रम के रूप में तैयार की जाती है, गणितीय संक्रियाओं, वर्णमाला क्रम में किसी भी अक्षर की नियुक्ति आदि पर आधारित हो सकते हैं।

 FBG, GBF, HBI, IBH, ____?

  1. HBK
  2. JBK
  3. JBI
  4. HBL

उत्तर: (B)

स्पष्टीकरण: श्रृंखला वर्णमाला क्रम में अक्षरों के उलटे क्रम में है। पहला अक्षर F, G, H, I, J के क्रम में है। दूसरा और चौथा भाग तीसरे और पहले अक्षर के विपरीत क्रम में है। इसलिए, लुप्त भाग नया अक्षर है।


प्रश्न 7 : शाम 6:15 बजे, घड़ी की घंटे और मिनट की सुइयों के बीच न्यून कोण क्या होगा?

A. 45 डिग्री

B. 90 डिग्री

C. 97.5 डिग्री

D. 105 डिग्री

उत्तर: (C)


प्रश्न 8 : A, B, C, D और E पाँच मित्र हैं। उनमें से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है। C, A और E से लंबा है और B और D से छोटा है। सिर्फ एक व्यक्ति E से छोटा है। सबसे छोटा कौन है?

  1. D
  2. B
  3. A
  4. C

उत्तर: (C) स्पष्टीकरण: C, A और E से लंबा है और B और D से छोटा है
B/D > C > A/E
केवल एक व्यक्ति E से छोटा है → इसलिए A, E से छोटा है
इसलिए अंतिम व्यवस्था इस प्रकार है:
B/D > C > E > A
सबसे छोटा A है


प्रश्न 9 :एक महिला का परिचय देते हुए रोहन ने कहा, ”वह मेरे बेटे की इकलौती बेटी की मां है।” वह महिला रोहन से किस प्रकार संबंधित है?

  1. बहन
  2. भाभी
  3. पत्नी
  4. बहू

उत्तर: (D) स्पष्टीकरण: महिला रोहन की पोती की मां है। अत: महिला रोहन की बहू है।


प्रश्न 10 :   एक लाइन में सभी लोग उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं, देवांग बाएं छोर से 33वें स्थान पर है और देवांग के दाएं ओर सिर्फ 16 व्यक्ति हैं। इस लाइन में कुल लोगों की संख्या क्या होगी?

  1. 49
  2. 50
  3. 51
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (A) स्पष्टीकरण: कुल लोगों की संख्या = एक छोर से देवांग की स्थिति + देवांग के विपरीत दिशा में व्यक्तियों की संख्या = 33 + 16 = 49

कुल व्यक्तियों की संख्या 49 है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Top 10 Reasoning Questions in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*