UPSC 2024: सीबीएसई ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति की | Free UPSC Material in Hindi

1 minute read
Free UPSC Material in Hindi

यूपीएससी भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों कैंडिडेट्स यूपीएससी के लिए आवेदन करते हैं लेकिन लगभग 1000 कैंडिडेट्स ही इस परीक्षा को पूरी तरह से क्वालीफाई कर पाते हैं। यूपीएससी के द्वारा सिविल सर्विसेस एग्जाम 2024 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम की घोषणा कर दी गई है। यूपीएससी सिविल सर्विसेस 2024 प्रीलिम्स का एग्जाम 26 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। 

यूपीएससी की परीक्षा में देश की राजनीति और सरकारी संस्थाओं से जुड़ी घटनाओं के संबंध में प्रश्न पूछे जाते हैं। दिनांक 13 मार्च 2024 को CBSE ने नए अध्यक्ष (CBSE Chairman) की नियुक्ति की है। यहाँ इससे संबंधित सभी महतवपूर्ण जानकारी Free UPSC Material in Hindi के तहत यूपीएससी कैंडिडेट्स के लिए दी जा रही है। 

मुख्य बिंदु

यहाँ Free UPSC Material के अंतर्गत सीबीएसई के नए अध्यक्ष (CBSE Chairman) की नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु दिए जा रहे हैं : 

  • दिनांक 13 मार्च 2024 को CBSE के द्वारा नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।  
  • CBSE के नए अध्यक्ष का नाम राहुल सिंह है।  
  • राहुल सिंह एक आईएएस ऑफिसर हैं। 
  • वे आईएस ऑफिसर निधि छिब्बर का स्थान लेंगे।
  • निधि छिब्बर को अब नीति आयोग के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।  
  • वर्तमान में राहुल सिंह कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत हैं।  
  • राहुल सिंह वर्ष 1996 के आईएएस बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं। 

यह भी पढ़ें : UPSC 2024 : अब यूपीएससी के एग्जाम के प्रत्येक चरण में रखना होगा एक जैसा लुक, AI की चुनौतियों को देखते हुए आयोग ने जारी किए नए नियम

CBSE के अध्यक्ष के मुख्य कर्तव्य क्या होते हैं?

Free UPSC Material के अंतर्गत जानिए CBSE अध्यक्ष के मुख्य कर्तव्य क्या होते हैं : 

  • सीबीएसई अध्यक्ष (CBSE Chairman) बोर्ड की शिक्षा की गुणवत्ता का ध्यान रखते हैं।  
  • सिलेबस संबंधित मानदण्डों को निर्धारित करते हैं।  
  • सीबीएसई के अध्यक्ष बोर्ड से सम्बद्ध स्कूलों को रेगुलेट भी करते हैं। 
  • परीक्षा और सिलेबस संबंधी नीतियों का निर्माण करने में अहम भमिका निभाते हैं। 

यह भी पढ़ें :    5 मार्च का इतिहास (15 March Ka Itihas) – 2008 में आज ही के दिन पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया था

CBSE के बारे में 

सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की स्थापना वर्ष 1921 में की गई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। CBSE भारत में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है जिसका प्रबंधन भारत सरकार के द्वारा किया जाता है। 

ऐसे ही एग्जाम अन्य अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*