UPSC 2023 : CSAT कटऑफ़ मार्क्स के बारे में जुलाई में होगी सुनवाई

1 minute read

UPSC द्वारा कल यानी दिनांक 12 जून 2023 UPSC prelims result 2023 जारी कर दिया है। इस बार UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2023 में कुल 14624 कैंडिडेट्स को सफलता मिली है। UPSC 2023 CSAT के पेपर में कठिनता के स्तर को लेकर कुछ कैंडिडेट्स ने आपत्ति जताई थी। उनकी मांग थी कि UPSC प्रीलिम्स का पेपर का रिज़ल्ट कैंसल करके इसे दोबारा आयोजित कराने की मांग कर रहे थे जिसे CAT ने खारिज कर दिया।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस एग्जाम के लिए कैम्पा कोष (Campa Fund) टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

06 जुलाई को होगी CSAT कट ऑफ़ मार्क्स पर सुनवाई  

यह भी पढ़े : दिल्ली हाईकोर्ट ने UPSC को अपना पक्ष रखने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया

कुछ कैंडिडेट्स का ऐसा मानना है कि UPSC प्रीलिम्स के एग्जाम में CSAT का पेपर आवश्यकता से अधिक कठिन था। कैंडिडेट्स के मुताबिक़ CSAT का डिफिकल्टी लेवल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।  CSAT के एग्ज़ाम में अंग्रेजी और मैथ्स के सवाल ग्रेजुएशन लेवल के होते हैं।  इसके कारण से हिंदी माध्यम के स्टूडेंट्स को बहुत परेशनी होती है और इसके अलावा मैथ्स में कमजोर स्टूडेंट्स को भी बहुत परेशानी होती है। 

UPSC के नियमों के मुताबिक़ CSAT केवल स्टूडेंट्स के मैथ्स और अंग्रेजी के ज्ञान को परखने के लिए होता है।  इसके लिए केवल 10वीं के स्तर के  अंग्रेजी और मैथ्स के प्रश्न पूछे जाने चाहिए। कैंडिडेट्स की मांग है कि UPSC प्रीलिम्स CSAT के पेपर में क्वालिफाइंग मार्क्स को 33% से घटाकर 23% कर देना चाहिए। UPSC प्रीलिम्स के एग्जाम में इस समबन्ध में सुनवाई की याचिका को कोर्ट ने मान लिया है और इस केस की सुनवाई 6 जुलाई 2023 को CAT के द्वारा की जाएगी।

कुछ एक्सपर्ट्स ने भी जताई थी CSAT के पेपर पर हैरानी  

यह भी पढ़ें : UPSC मेंस के लिए जैव प्रौद्योगिकी (BIOTECHNOLOGY) पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के CSAT के पेपर में डिफिकल्टी लेवल को लेकर कुछ UPSC एक्सपर्ट्स ने भी हैरानी जताई है।  एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार CSAT का पेपर बहुत ही कठिन आया था।  अंग्रेजी सेक्शन में पूछे गए अंग्रेजी के पैसेज का लेवल ग्रेजुएशन के जितना था।  इसके अलावा मैथ्स के प्रश्नों को देखकर लग रहा था जैसे JEE और CAT जैसी परीक्षाओं से प्रश्न उठाकर दे दिए हैं।  

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 13 June – नेताजी ने पनडुब्बी से शुरू की थी टोक्यो की यात्रा, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*